दिनांक : 29-Mar-2024 07:51 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: engineering jobs

400 सिविल इंजीनियरों की भर्ती होगी:छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में भर्ती को प्रशासकीय स्वीकृति, जल्दी ही व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन

Career
छत्तीसगढ़ में 400 के करीब सिविल इंजीनियरों की भर्ती होनी है। यह भर्ती जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के पद पर होगी। राज्य सरकार ने विभाग के प्रस्ताव को इसकी मंजूरी दे दी है। अब जल्दी ही व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया, विभाग के प्रमुख अभियंता ने सितम्बर महीने के आखिर में उप अभियंता पदों पर रिक्तियों की जानकारी देते हुए भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव को जांच के बाद वित्त विभाग को भेजा गया। इसी महीने वित्त विभाग ने भर्ती प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगा दी। उसके बाद जल संसाधन विभाग ने भी प्रमुख अभियंता को भर्ती की कार्रवाई शुरू करने को निर्देशित कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया व्यापमं के जरिए पूरी कराई जाएगी। इसके लिए जल्दी ही प्रमुख अभियंता की ओर से व्यापमं को पत्र लिखा जाएगा। भर्ती नियमों के म...