दिनांक : 13-Apr-2024 05:55 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: dussehra

कोलकाता: दुर्गा पंडाल में महिषासुर की जगह गांधी की मूर्ति लगाने पर FIR, विवाद के बाद बदलाव

कोलकाता: दुर्गा पंडाल में महिषासुर की जगह गांधी की मूर्ति लगाने पर FIR, विवाद के बाद बदलाव

Video
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजक "हिंदू महासभा" ने गांधी को ‘असुर’ के रूप में दिखाया। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेता कौस्तव बागची ने रविवार को कोलकाता पुलिस में इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत की। बागची ने कहा कि गांधी को 'असुर' के रूप में चित्रित करना "देशद्रोह का कार्य" है और उन्होंने पूजा को तत्काल रोकने की मांग की। वहीं पूजा पंडाल के आयोजक चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने मूर्ति को खुद से नहीं बदला है बल्कि उन्हें यह बदलाव करने के लिए मजबूर किया गया है। बता दे अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा आयोजित कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान महिषासुर की जगह महात्मा गांधी की तरह दिखने वाली प्रतिमा लगाई गई थी जिसे बाद में विवाद बढ़ने पर दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों ने 'महिषासुर' की मूर्ति को एक विग और एक मूंछ लगा दी।...
600 साल पुरानी परंपरा : महाराज भंजदेव ने बस्तर की माई को दिया दशहरे का न्योता

600 साल पुरानी परंपरा : महाराज भंजदेव ने बस्तर की माई को दिया दशहरे का न्योता

Dantewada
बस्तर दशहरा में शामिल होने मावली माताजी को न्योता देने बस्तर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव सहित अन्य सदस्य शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां पहले मां दंतेश्वरी मंदिर और फिर मावली माताजी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। बस्तर दशहरा में शामिल होने का न्योता दिया। कमलचंद भंजदेव ने कहा कि यह परंपरा करीब 600 साल पुरानी है। पंचमी के दिन मां दंतेश्वरी को न्योता दिया जाता है। जिसे मंगल न्योता कहा जाता है। राज परिवार का सदस्य होने के नाते मैं एक पत्रक लेकर आता हूं, और मां दंतेश्वरी और मां मावली से निवेदन करता हूं कि वे बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर आएं। जब वे आएंगी तो मैं उनकी पूजा अर्चना करूंगा। उनका स्वागत करूंगा। पहले के जमाने में निमंत्रण चांदी के पत्रक में लिखा जाता था। लेकिन, अब जो पत्र हम भेंट करते हैं वो एक चमकीले कपड़े में लिखा होता है। कपड़ा बेहद पतला होता है। ...