दिनांक : 19-Apr-2024 06:53 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: collectorate

राज्य का पहला कलेक्टोरेट भवन बालोद जिसकी गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट से हो रही है पोताई

राज्य का पहला कलेक्टोरेट भवन बालोद जिसकी गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट से हो रही है पोताई

Chhattisgarh, Durg
बालोद का कलेक्टोरेट भवन राज्य का पहला कलेक्टोरेट है, जिसकी पोताई गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट से की जा रही है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने 27 फरवरी को सुबह स्वयं पोताई कर कलेक्टोरेट बिल्डिंग के रंग-रोगन कार्य का श्री गणेश किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य में  शासकीय भवनों की पोताई गौठानों मंे महिला समूहों द्वारा गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट किए जाने के निर्देश शासन द्वारा जारी किए जा चुके हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्राकृतिक पेंट को एसओआर में शामिल करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को भवनों की पोताई गोबर निर्मित प्राकृतिक पेंट से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में शासकीय भवनों की गोबर निर्मित प्राकृतिक पेंट से पोताई किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा है कि इससे राज्य में गोबर से प्राकृतिक पेंट के उत्...