दिनांक : 28-Mar-2024 09:35 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली, हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे संविधान की प्रस्तावना के पहले वाक्य ‘हम भारत के लोग‘ ने 26 जनवरी 1950 से लेकर आज तक भारत के जनमन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भरोसे को बनाए रखा है। विविध रंगों से सजे भारत के लिए हमारे पुरखों ने एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसमें देश की एकता और अखण्डता, हर एक व्यक्ति की स्वतंत्रता, भाईचारा, समानता और न्याय समाहित है। संविधान की यही मूल भावना है। चुनौतियों से भरे इस समय में संविधान की भावना को बनाए रखने के लिए छ...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर अंचल को दी 156 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर अंचल को दी 156 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Chhattisgarh
आज का दिन बस्तर के लिए ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिला प्रवास के दौरान बास्तानार में लगभग 156 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत वाले 51 विकास एवं निमार्ण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 25 जनवरी को बड़ेकिलेपाल में आयोजित आमसभा में लगभग 44 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत वाले 10 विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 111 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत वाले 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित युवोदय के वालेंटियर्स तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं अनुदान सहायता के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जिले में युवोदय के वालेंटियर्स की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित स्मारिका ’’बदलाव संग युवा’’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मु...
​​​​​​​छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री अलंकरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

​​​​​​​छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री अलंकरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री अलंकरण 2021 के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. बारले ने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आज पद्म अवार्ड की घोषणा की गई। जिसमें कला के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले का नाम भी शामिल है। डॉ. बारले लोक कला पंथीनृत्य के ख्यात नर्तक हैं। पंथी नृत्य के माध्यम से उन्होंने बाबा गुरू घासीदास के संदेशों को देश-दुनिया में प्रचारित और प्रसारित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। डॉ. बारले का चयन बाबा गुरू घासीदास के प्रति सम्मान है। डॉ. बारले का जन्म दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम खोला में 9 अक्टूबर 1966 को हुआ। इन्होंने एम.बी.बी.एस. के...
मुख्यमंत्री श्री बघेल : छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान

मुख्यमंत्री श्री बघेल : छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-नंदेली में आयोजित अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए। उन्होंने जयस्तंभ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल निर्माण, कोसीर को उप तहसील बनाने और भडि़सार में जलाशय निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संत कबीर के दोहे मोको कहां ढूंढे बंदे, मैं तो तेरे पास में- का उल्लेख करते हुए कहा कि रामनामी समाज के लोगों ने अपने शरीर में राम का नाम गुदवाकर कहीं बाहर ईश्वर को खोजने की बजाए उन्हें खुद में स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि  रामनामी समाज के लोग कठिन साधना करते हैं। पूरे शरीर में राम का नाम गुदवाते हैं। ओढ़नी भी राम नाम की ओढ़ते है । प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृ-तिक विरासत को संजोने, संवारने व आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। लगभग 135 करो...
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यटन देश-प्रदेश की आर्थिक उन्नति और रोजगार के अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां महासमुंद जिले में स्थित पुरातात्विक धरोहर सिरपुर, सरगुजा की रामगढ़ में प्राचीनतम नाटयशाला सीताबेंगरा गुफा, बस्तर में चित्रकोट और तीरथगढ़ के जलप्रपात, कुटुमसर की गुफाएं जैसे अनेक स्थल पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व के हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व के खजाने से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ को पर्यटन के केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक स्थलों को रमणीय बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत और समृद्ध विरासत को संजोन...
रायपुर : मुख्यमंत्री जगदलपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

रायपुर : मुख्यमंत्री जगदलपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

Chhattisgarh
72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार ध्वजारोहण के लिए मंत्रीगणों के साथ-साथ संसदीय सचिवों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार-भाटापारा में, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा कांकेर में, नगरीय प्रशा...
मुख्यमंत्री श्री बघेल : छत्तीसगढ़ में अब तक 86 लाख मैट्रिक टन धान की  की रिकॉर्ड खरीदी

मुख्यमंत्री श्री बघेल : छत्तीसगढ़ में अब तक 86 लाख मैट्रिक टन धान की की रिकॉर्ड खरीदी

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम चेटुवा में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग के 75वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में चालू सीजन में अब तक  86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है जो अब तक की रिकॉर्ड खरीदी है और अभी एक हफ्ते शेष है। राज्य सरकार की कृषक हितैषी नीतियों से किसान खेती की ओर वापस लौटे हैं, चाहे धान खरीदी का समर्थन मूल्य हो या किसानों की कर्ज माफी हो या कृषि संबंधी सुधार हो, राज्य सरकार की योजनाओं का गहरा असर हुआ है और यह असर इस सीजन में हुई धान खरीदी में साफ-साफ दिखाई दे रहा है। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि बारदानों की कमी के बावजूद भी हमने धान खरीदी रुकने नहीं दी और रिकॉर्ड धान की खरीदी हुई। हमने बार-बार बारद...
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 जनवरी से बस्तर और कोण्डागांव जिले के दौर पर

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 जनवरी से बस्तर और कोण्डागांव जिले के दौर पर

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 25 जनवरी से बस्तर संभाग के बस्तर एवं कोण्डागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बास्तानार विकासखण्ड के ग्राम किलेपाल जाएंगे और वहां आयोजित आमसभा में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। बस्तर को 200 करोड़ रूपए की विकास कार्याें की देंगे सौगात मुख्यमंत्री 25 जनवरी को ग्राम किलेपाल से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां लाला जगदलपुरी ई ग्रंथालय का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बस्तर साहित्य समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और अंग्रेजी माध्यम स्कूल की गतिविधियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री हाता ग्राउंड के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात सर्किट हाउस पहुंचेंगे। ...
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक राष्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यक्रम में हुई शामिल

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक राष्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यक्रम में हुई शामिल

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने वहाॅ उपस्थित बालिकाओं को बालिका दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की प्रतिभावान तीस छात्राओं को सम्मानित भी किया। विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित अध्यक्ष डाॅ. नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका होना गर्व की बात है। उन्होंने बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने व आगे बढ़ने प्रेरित किया। उन्होने बालिकाओं को दृढ़ आत्मविश्वास के साथ उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया। संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाएॅ अपनी प्रतिभा को पहचाने। आज हर क्षेत्र में महिलाएॅ आगे आ चुकी हैं। इस अवसर प...
मंत्री डॉ डहरिया : भगवान से कम नहीं किसान इसलिए किसानों का करें सम्मान

मंत्री डॉ डहरिया : भगवान से कम नहीं किसान इसलिए किसानों का करें सम्मान

Raipur
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसनी में साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज जागरूक समाज है। खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। साहू समाज मेहनत करने वाला और विकास की राह में आगे बढ़ने वाला समाज है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी संत माता कर्मा, दानवीर भामाशाह के बताए हुए मार्गों में चल रही है। सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक समरसता का माहौल कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान अन्न उपजाते हैं। सबकी भूख मिटाते हैं। उनकी नजर में किसान किसी भगवान से कम नहीं है। किसानों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों का महत्व जानती है। इसलिए उनके स्वाभिमान और सम्मान का हमेशा ख्याल रखती है। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि राज्य में सबसे अधिक कीमत में...