दिनांक : 25-Apr-2024 09:22 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: bjp

आदिवासी दिग्गज नेता नंदकुमार साय का बीजेपी से इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की अटकले तेज

आदिवासी दिग्गज नेता नंदकुमार साय का बीजेपी से इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की अटकले तेज

Chhattisgarh, Politics, Raipur
भाजपा से इस्तीफा देने वाले दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय का कांग्रेस में जाना तय है। सोमवार या मंगलवार को संभवत: उनके कांग्रेस प्रवेश की घोषणा हो जाएगी। भाजपा में कई दिनों से अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे साय की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य नेताओं से चर्चा हो चुकी है। साय के कांग्रेस में जाते ही उन्हें सत्ता में बड़ा पद दिया जाएगा। संकेत हैं कि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। साय को कांग्रेस में ले जाने के लिए कांग्रेस के ही एक स्थानीय नेता ने पृष्ठभूूमि तैयार की है। साय को छत्तीसगढ़ में भाजपा की नींव रखने वाले नेताओं में से एक माना जाता है। पूर्व अध्यक्ष लखीराम अग्रवाल के साथ मिलकर उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा का संगठन खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है। साय छत्तीसगढ़ के प्रथम नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। इसके अलावा 2003 में विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी...
दुर्ग जिले: भाजयुमो नेताओं के बीच विवाद: मीडिया प्रभारी ने दर्ज कराई FIR, जिलाध्यक्ष ने बताया जान का खतरा

दुर्ग जिले: भाजयुमो नेताओं के बीच विवाद: मीडिया प्रभारी ने दर्ज कराई FIR, जिलाध्यक्ष ने बताया जान का खतरा

Chhattisgarh, Durg, Politics
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजयुमो नेताओं के बीच इतना विवाद बढ़ गया है कि वो एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। भिलाई जिला भाजयुमो के सोशल मीडिया प्रभारी जीवन गुप्ता ने जहां भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, तो वहीं अमित मिश्रा ने जीवन गुप्ता पर धमकी देने का आरोप लगाया है। अमित ने शिकायत में जीवन गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छावनी पुलिस के मुताबिक जीवन गुप्ता ने शिकायत की है कि अमित मिश्रा ने उसे सुभाष चौक स्थित अपने निवास में बुलाया था। इसके बाद उसने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामला जांच में लिया तो जीवन गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ थाने में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद छावनी पुलिस ने बीती रात अमित मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया। अमित व जीवन दोनों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार आपको बता दें चार दिन पहले ज...
BJP प्रदेश अध्यक्ष साव के काफिले की गाड़ी पलटी:हादसे में हेड कॉन्स्टेबल की मौत,3 घायल

BJP प्रदेश अध्यक्ष साव के काफिले की गाड़ी पलटी:हादसे में हेड कॉन्स्टेबल की मौत,3 घायल

Ambikapur, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में लगी पायलट गाड़ी गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात सरगुजा जिले में हादसे का शिकार हो गई। हादसा उदयपुर के खरफरी नाले का पास हुआ। जिसमें गाड़ी में सवार एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है। अरुण साव अंबिकापुर में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बिलासपुर से सरगुजा के लिए रवाना हुए थे। हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गाड़ी में ड्राइवर समेत 4 पुलिसकर्मी सवार थे। इसमें प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55 वर्ष) की मौत हो गई है। वहीं पुलिस आरक्षक रामदेव प्रसाद (44 वर्ष) के कंधे, आरक्षक प्रदीप (29 वर्ष) के हाथ, पैर और कमर और ड्राइवर अनिल पैकरा (32 वर्ष...
राजिम : माँ शाकम्भरी जयंती एवं छेरछेरा त्यौहार के अवसर पर मरार पटेल समाज ने किया भव्य सब्जी वितरण कार्यक्रम

राजिम : माँ शाकम्भरी जयंती एवं छेरछेरा त्यौहार के अवसर पर मरार पटेल समाज ने किया भव्य सब्जी वितरण कार्यक्रम

Rajim Nawapara
राजिम (गरियाबंद) दिनांक 06 जनवरी 2023 शुक्रवार के दिन राजिम नगर के मरार पटेल समाज ने माँ शाकम्भरी जयंती एवं छेरछेरा दान पुण्य के महोस्तव पर्व पर प्रसाद स्वरुप राजिम नगर के बस स्टैंड में भव्य सब्जी वितरण का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत 10 बजे  माँ शाकम्भरी जयंती की पूजा अर्चना से की गयी, राजिम के बस स्टैंड के समीप मरार पटेल समाज धर्मशाला के भवन में माँ शाकम्भरी की दिव्य एवं अलौकिक प्रतिमा की स्थापना की मरार पटेल समाज के प्रमुखगणो द्वारा गयी। पश्चात 11 बजे से बस स्टैंड पर सब्जी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, कार्यक्रम के अध्यक्ष कैलाश पटेल (नगर संरक्षक एवं कोष्याध्यक्ष पटेल समाज), विशेष अतिथिगण में रेखा जीतेन्द्र सोनकर (अध्यक्ष राजिम नगर पंचायत), संदीप शर्मा (भाजपा प्रदेश प्रवक्ता छग), रोहित साहू (सदस्य जिला पंचायत ग...
नक्सलियों ने BJP नेताओं को पत्र लिखकर कहा, “राजनीति छोड़ खेती किसानी करे BJP के नेता”

नक्सलियों ने BJP नेताओं को पत्र लिखकर कहा, “राजनीति छोड़ खेती किसानी करे BJP के नेता”

Chhattisgarh, Dantewada
भैरमगढ़ एरिया कमेटी की तरफ से जारी किए गए पर्चे में लिखा है कि, केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानून लाकर किसानों को परेशान किया गया है। यही वजह है कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बस्तर में कई पुलिस-नक्सली झूठी मुठभेड़ हुई है। कई ग्रामीणों को नक्सली बताकर फर्जी केस में जेल में डाल दिया गया है। माओवादियों का आरोप है कि पैसों के लालच में जिले के गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जोड़ा जा रहा है। माओवादियों ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों का भी विरोध किया है। माओवादियों ने कहा कि, जल-जंगल-जमीन के अस्तित्व को खत्म करने के लिए बस्तर में जगह-जगह पर पुलिस कैंप खोले गए हैं। माओवादियों ने अपने पत्र में भैरमगढ़ इलाके के पोंदुम, फुलगट्टा, समेत अन्य गांवों के कुछ लोगों के नामों का जिक्र किया है और कहा है कि इन लोगों को पार्टी में शामिल किया...
गुजरात: केजरीवाल के लगे काले होर्डिंग्स और पोस्टर, सोशल मीडिया पर भी हो रही किरकिरी

गुजरात: केजरीवाल के लगे काले होर्डिंग्स और पोस्टर, सोशल मीडिया पर भी हो रही किरकिरी

Chhattisgarh
गुजरात में दिल्ली के हिंदू विरोधी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काले पोस्टर और होर्डिग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर गुजराती में लिखा है ‘मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं।’ इसके साथ ही यह भी लिखा है कि ‘मैं ब्रह्म, विष्णु, महेश और राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानता हूं’। इन होर्डिंग्स और पोस्टरों में केजरीवाल को मुस्लिम टोपी पहने दिखाया गया है। इन होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने के साथ ही शनिवार को दिल्ली के सीएम के गुजरात के वडोदरा पहुंचते ही केजरीवाल वापस जाओ के नारे भी लगे। हिंदू विरोधी केजरीवाल के करीबी मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम के एक दिन पहले ही हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ दिए गए बयान के बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। गौतम की सभा में लोगों से शपथ दिलाई गई कि “मैं कभी भी ब्रह्मा, विष्णु और महेश को भगवान नहीं मानूंगा और उनकी पूजा नहीं करूंगा। मैं कभी भी राम और कृष्ण को भगवा...
जगदलपुर : नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने किया मौन प्रदर्शन, फूंका कांग्रेस का पुतला, 100 साल पुराने वट वृक्ष की कटाई का मामला

जगदलपुर : नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने किया मौन प्रदर्शन, फूंका कांग्रेस का पुतला, 100 साल पुराने वट वृक्ष की कटाई का मामला

Jagdalpur
छ्त्तीसगढ़ में जगदलपुर के पुराने बस स्टैंड के सामने स्थित करीब 100 साल पुराने वट वृक्ष को काटा जा रहा है। इस मामले में अब सियासत गरमाने लगी है। नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने इस मामले को लेकर एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस सरकार का पुतला भी दहन किया गया है। भाजपाइयों ने वट वृक्ष काटने वालों के खिलाफ FIR की मांग की है। सिटी कोतवाली में ज्ञापन भी दिया है। भाजपाइयों का कहना है कि, यह वटवृक्ष शहर की पहचान था। विकास के लिए पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे अपराध करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। वट वृक्ष सालों पुराना था। इस शहर की धरोहर था। इस शारदीय नवरात्रि के पवित्र अवसर पर इसे काटकर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस वट वृक्ष को काटकर न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया बल्कि शहर की जनता की भावनाओं से भी खिलवाड़ किया गया है।...
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महंगाई कम करना है तो भाजपा को हराओ, जनता ने उपचुनाव में महंगाई के खिलाफ मतदान किया

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महंगाई कम करना है तो भाजपा को हराओ, जनता ने उपचुनाव में महंगाई के खिलाफ मतदान किया

Politics
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, लोकतंत्र में जनता से ताकतवर कोई और नहीं है। जनता ने उपचुनाव में महंगाई के खिलाफ मतदान किया और दूसरे ही दिन मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर दी। जहां पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, अगर वहां जनता ने भाजपा को हरा दिया तो फिर डीजल-पेट्रोल की कीमत यूपीए सरकार के समय के स्तर पर आ जाएगी। महंगाई को कम करना है तो भाजपा को हराना होगा। जनता को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। ये केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का अवसर है। बघेल ने कहा, राहुल गांधी ने बार-बार मोदी सरकार को नोटबंदी, जीएसटी व कोरोना के संबंध में चेताया था। राहुल गांधी ने तीन काले कानून के खिलाफ भी कहा था कि लिख के ले लो, तीनों काले कानून वापस होंगे। 14 महीने बाद कानून बाद वापस लेने पड़े। ये ताकत है किसानों की और राहुल गांधी की। उन्होंने कहा, गुजरात ने आजादी की लड़ाई में दो महास...
मुख्यमंत्री बोले- धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता ये दो ही भाजपा के सबसे बड़े हथियार, समाज में जहर घोल रहे

मुख्यमंत्री बोले- धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता ये दो ही भाजपा के सबसे बड़े हथियार, समाज में जहर घोल रहे

Chhattisgarh, Politics
छत्तीसगढ़ में बढ़ रही साम्प्रदायिक तनाव के मामलों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान है। मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार को कहा, भाजपा के पास सरकार के खिलाफ मुद्दे नहीं हैं। अब धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता ही उसके सबसे बड़े हथियार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में जहर घोलने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता यह बात बर्दाश्त नहीं करेगी। बालाघाट रवाना होने से पहले रायपुर हवाई अड्‌डे पर प्रेस से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो सरकार से नाराज हो। अगर सरकार से कोई दुखी है तो वह है भारतीय जनता पार्टी। ऐसा इसलिए कि कांग्रेस ने उसे 14 सीटों पर सिमटने के लिए बाध्य कर दिया। अब उनके पास कोई हथियार नहीं बचा तब वे कभी धर्म के नाम पर और कभी सम्प्रदाय के नाम पर विवाद खड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कवर्धा और रायपुर के टिकरापारा में धार्मिक झंडों को...
राजिम : किसानों की समस्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

राजिम : किसानों की समस्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

Chhattisgarh
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा के तत्वाधान में आज 14/8/2021 को राजिम तहसील में किसानों की समस्यावो को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ , महासमुंद के पूर्व सांसद आदरणीय श्री चंदू लाल साहू जी, राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक आदरणीय श्री संतोष उपाध्याय जी, छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री संदीप शर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री राम कुमार साहू जी, पूर्व किसान मोर्चा के अध्यक्ष आदरणीय श्री संजीव चंद्राकर जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरणी या श्रीमती अंजू नायक जी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र सोनकर जी, राजिम मंडल अध्यक्ष श्री कमल सिन्हा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सोम प्रकाश साहू जी, कोषा अध्यक्ष श्री राहुल सेन जी, वरिष्ठ कार्य कर्ता श्री ध्रुव शर्मा जी, पटेल समाज के अध्यक्ष श्री सोम नाथ पटेल जी, श्री पूरण यादव जी, महिला मोर्चा जिला सह प्रभारी , कन्या ज्योति संयोजिका श्...