दिनांक : 26-Apr-2024 02:09 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: bhupesh baghel

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Chhattisgarh
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल सुश्री उइके के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ राज्य के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित गृहमंत्री श्री साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया।...
झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Dantewada, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम आमाकड़ा में झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए। स्थानीय संस्कृति, परंपरा, लोकगीतों और लोकनृत्यों को संरक्षित करने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने उत्सव को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की। स्थानीय लोगों ने महुआ फूलों की माला तथा सिर पर मोर पंख व गमछा बांधकर मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज आमाकड़ा में साल वृक्षों के बीच सजे मंच पर झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कोयलीबेड़ा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अंतागढ़ क्षेत्र में 10 गोटुल और 10 देवगुड़ी निर्माण की भी घोषणा की। https://y...
सदियों से अबूझ रहा माड़ क्षेत्र अब तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री बघेल

सदियों से अबूझ रहा माड़ क्षेत्र अब तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Dantewada
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर को प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर बताते हुए कहा कि यह अंचल वर्षों से पिछड़ा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछले साढ़े तीन वर्षों में किए गए कार्यों से इस अंचल में बदलाव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सदियों से अबूझ रहा यह अंचल भी अब विकास की राह में तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है और इस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य को देखकर सबसे अधिक खुशी होती है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लोगों को मसाहती पट्टा देने का परिणाम है कि वे अब खेतों के समतलीकरण और सोलर पंप के साथ ही आधुनिक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। शासन की योजनाओं का भी उन्हें लाभ मिल रहा है। अबूझमाड़ियों के जीवन में आ रहा यह बदलाव उनके जीवन के सबसे अधिक खुशनुमा क्षणों में एक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में जिले के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नारायणपुर मैदान परिसर में...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में मां महामाया की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में मां महामाया की पूजा-अर्चना की

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रतनपुर में महामाया देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है। वहीं, छत्तीसगढ़ उनका मामा घर है और उनकी कर्मस्थली भी है। यहां उन्होंने अपने वनवास का ज्यादा समय व्यतीत किया था। यही वजह है कि राज्य सरकार ने श्रीराम वन गमन पथ योजना के तहत चंदखुरी और शिवरीनारायण सहित 9 जगहों को डेवलप करने का काम शुरू किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चैत्र नवरात्र की पंचमी के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ शक्तिपीठ रतनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने महामाया देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी देवी की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में सिद्ध शक्तिपीठ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, ...
राजीव गांधी किसान न्याय योजना : किसानों के बैंक खातों में चौथी किश्त की राशि खाते में जमा

राजीव गांधी किसान न्याय योजना : किसानों के बैंक खातों में चौथी किश्त की राशि खाते में जमा

Chhattisgarh
धान उपार्जन वर्ष 2020-21 में धान बेचने वाले 20 लाख 53 हजार कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अंतिम किश्त की राशि 1024 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान किसानों के खाते में प्रदेश के सहकारी बैंकों के द्वारा कर दिया गया है। जिला सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा 9000 रूपए प्रति एकड़ न्याय योजना की राशि का भुगतान किया जाना था, जिसके अंतर्गत वर्ष 2020-21 में धान बेचने वाले 20 लाख 53 हजार किसानों को न्याय योजना की कुल राशि 5521 करोड़ 44 लाख रूपए का भुगतान किया जाना था। बैंकों के द्वारा पूर्व में तीन किश्तों में इन किसानों को 4496 करोड़ 83 लाख रूपए का भुगतान पूर्व में ही किया जा चुका है। न्याय योजना की शेष बची राशि 1024 करोड़ 61 लाख रूपए की अंतिम किश्त के रूप में 31 मार्च को जारी कर दी गई है। यह राशि किसानों के खाते में बैंकों द्...
रायपुर : स्वावलंबी गौठान स्वयं की राशि से खरीदने लगे हैं गोबर

रायपुर : स्वावलंबी गौठान स्वयं की राशि से खरीदने लगे हैं गोबर

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान तेजी से स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक 3006 गौठान स्वावलंबी हो चुके है। स्वावलंबी गौठान अब स्वयं की राशि से गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों में अपनी स्वयं की राशि से 13 करोड़ 18 लाख रूपए का गोबर क्रय किया है। स्वावलंबी गौठानों की संख्या राज्य में निर्मित एवं संचालित गौठानों की संख्या के एक तिहाई से भी अधिक है। राज्य में 8366 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं। रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 279 गौठान स्वावलंबी हुए है। दूसरे नंबर राजनांदगांव जिले में 221 तथा तीसरे क्रम जांजगीर-चांपा जिला है, जहां 190 गौठान स्वावलंबी हुए हैं। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले में 26, धमतरी में 130, बलौदाबाजार में 101, महासमुंद में 170 तथा रायपुर जिले में 85, कबीरधाम...
गरियाबंद : तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों का होगा ऑनलाईन डाटा बेस सर्वे कार्य

गरियाबंद : तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों का होगा ऑनलाईन डाटा बेस सर्वे कार्य

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (विकास एवं विपणन) संघ द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया एवं उनके आश्रित सदस्यो का अब ऑनलाईन डाटा बेस सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया है। गरियाबंद वनमण्डल अंतर्गत आने वाले 70 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 561 तेन्दूपत्ता संग्रहण केन्द्र (फड़ो) पर भी यह कार्य प्रांरभ होना है। ऑनलाईन डाटा बेस सर्वेक्षण कार्य प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियो के प्रबंधको, फड़मुंशियो, सी.एस.सी. के चिन्हाकित बी.एल.ई के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए वनमण्डल स्तर पर प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियो के प्रबंधको, फड़मुशियो, सी.एस.सी के अधिसूचित बी.एल.ई को प्रशिक्षण दिया गया है। उक्त सर्वेक्षण कार्य में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया एवं उनके आश्रितों की संपूर्ण जानकारी संधारित किया जावेगा, उक्त ऑनलाईन डाटा बेस के माध्यम से तेन्दूपत्ता संग्राहकों को तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक भु...
विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में फिर लहराया परचम

विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में फिर लहराया परचम

Chhattisgarh
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी संगठन द्वारा जारी किये गये बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मार्च माह में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर 0.6 प्रतिशत पर पहुंच गई। सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। मार्च में ही देश में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत रही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक बार फिर विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल  ने पूरे देश में अपनी सफलता का परचम बुलंद कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 0.6 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में अव्वल है। राज्य सरकार के नीतिगत फैसले और बेहतर कार्यप्रबंधन से लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। जिससे राज्य की बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है। 2 अप्रैल 2022 की स्थिति में सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक बेरोजगारी दर हरियाणा में 2...
मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सेवी और छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दाऊ कल्याण सिंह दानशीलता के लिए प्रसिद्ध हैं। वे दीन-दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल के अलावा अनेक अस्पताल , पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। इससे समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि दाऊ जी के पुण्यकर्म हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। उनका नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।...
सलवा जुडूम के दौरान सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा से विस्थापित होकर तेलंगाना-आंध्रप्रदेश गए लोग यदि वापस लौटना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है : मुख्यमंत्री बघेल

सलवा जुडूम के दौरान सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा से विस्थापित होकर तेलंगाना-आंध्रप्रदेश गए लोग यदि वापस लौटना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है : मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Dantewada
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सलवा जुडूम के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा से विस्थापित कर तेलंगाना और आंध्रप्रदेश गए छत्तीसगढ़ के लोग यदि वापस आना चाहते हैं, तो राज्य सरकार उनका दिल से स्वागत करने को तैयार है। कार्ययोजना बनाकर उनके पुनर्वास के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में तेलंगाना से आए छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। इस प्रातिनिधि मंडल में शामिल लोग सलवा जुडूम के दौरान छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले से विस्थापित हो कर तेलंगाना चले गए थे। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ राज्य अनसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उनसे किसी उपयुक्त स्थान में बसने और कृषि के लिए जमीन उपलब...