दिनांक : 19-Apr-2024 09:37 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: bastar

झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Dantewada, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम आमाकड़ा में झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए। स्थानीय संस्कृति, परंपरा, लोकगीतों और लोकनृत्यों को संरक्षित करने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने उत्सव को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की। स्थानीय लोगों ने महुआ फूलों की माला तथा सिर पर मोर पंख व गमछा बांधकर मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज आमाकड़ा में साल वृक्षों के बीच सजे मंच पर झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कोयलीबेड़ा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अंतागढ़ क्षेत्र में 10 गोटुल और 10 देवगुड़ी निर्माण की भी घोषणा की। https://y...
सदियों से अबूझ रहा माड़ क्षेत्र अब तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री बघेल

सदियों से अबूझ रहा माड़ क्षेत्र अब तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Dantewada
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर को प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर बताते हुए कहा कि यह अंचल वर्षों से पिछड़ा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछले साढ़े तीन वर्षों में किए गए कार्यों से इस अंचल में बदलाव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सदियों से अबूझ रहा यह अंचल भी अब विकास की राह में तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है और इस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य को देखकर सबसे अधिक खुशी होती है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लोगों को मसाहती पट्टा देने का परिणाम है कि वे अब खेतों के समतलीकरण और सोलर पंप के साथ ही आधुनिक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। शासन की योजनाओं का भी उन्हें लाभ मिल रहा है। अबूझमाड़ियों के जीवन में आ रहा यह बदलाव उनके जीवन के सबसे अधिक खुशनुमा क्षणों में एक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में जिले के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नारायणपुर मैदान परिसर में...
जहां नक्सलियों ने किए थे सीरियल ब्लास्ट, वहीं अफसरों की जनचौपाल, कहा- सड़क निर्माण में सहयोग करे

जहां नक्सलियों ने किए थे सीरियल ब्लास्ट, वहीं अफसरों की जनचौपाल, कहा- सड़क निर्माण में सहयोग करे

Chhattisgarh, Dantewada
छतीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के एक धुर नक्सल प्रभावित गांव में कलेक्टर और SP ने पहली बार जनचौपाल लगाई। इलाके के ग्रामीणों को सड़क निर्माण काम में सहयोग करने को कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि इलाके में सड़क बनेगी तो गांव का विकास करेंगे। ग्रामीणों को सारी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। बता दें कि यह वही गांव है जहां कुछ दिन पहले माओवादियों ने 2 सीरियल IED ब्लास्ट किया। IED की चपेट में आने से 2 जवान घायल हुए थे। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और SP सदानंद कुमार नक्सल प्रभावित गांव कुरूषनार पहुंचे। पहले इलाके के ग्रामीणों की समस्या सुनी। उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि गांव के विकास के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है। किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब वहां सड़क उपलब्ध हो। आप सभी जिला प्रशासन जो सड़क निर्माण करवा रही ...
आदिवासियों को जमीनी हक दिलाने का किया जा रहा है लगातार प्रयास : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

आदिवासियों को जमीनी हक दिलाने का किया जा रहा है लगातार प्रयास : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, Dantewada, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर प्रवास के दौरान रविवार को आदिवासी समाज के प्रमुखों से आदिवासी वर्ग हेतु संचालित योजनाओं एवं भविष्य के रणनीति पर सार्थक चर्चा की। मुख्यमंत्री द्वारा आदिवासी वर्ग के समाज प्रमुखों से उनके समाज के कल्याण से जुड़ी समस्याओं को स्थानीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि को अवगत कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को प्राथमिकता एवं गंभीरता के साथ समस्या के निराकरण करने हेतु निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्थानीय आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन कार्य हेतु ग्राम आसना में स्थापित किये गये ‘‘बस्तर अकादमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिट्रेचर’’ के संचालन में समाज प्रमुखों की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा आदिवासी वर्ग के कल्याण हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में आदिवासियों के विरुद्ध दर्ज 1242 प्रकरणों को वापस...
देवस्थल आस्था के केंद्र के साथ-साथ सांस्कृतिक गौरव : मुख्यमंत्री बघेल

देवस्थल आस्था के केंद्र के साथ-साथ सांस्कृतिक गौरव : मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Dantewada, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कदम-कदम पर स्थापित अनेकों शक्तिपीठों और मंदिरों कों आस्था का केंद्र के साथ सांस्कृतिक गौरव बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के सातों जिलों के गांव-गांव में ऐसे अत्यंत प्राचीन मंदिर, प्राचीन प्रतिमाएं और प्राचीन परंपराएं बिखरी पड़ी है। इन प्राचीन वैभव को हमारे सिरहा, गुनिया, बैगा लोगों ने सहेज कर रखा है। वे सही मायने में हमारे सांस्कृतिक दूत हैं। उन्हीं के माध्यम से पुरखों का ज्ञान पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रहा है। बस्तर की संस्कृति को सहेजना और संवारना है तो हमें सिरहा-गुनिया-बैगा-मांझी के ज्ञान को सहेजना होगा। गांव में देवस्थलों से जुड़े आठ पहरिया और बाजा मोहरिया की पंरपराओं का संरक्षण करना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज बस्तर विकासखण्ड मुख्यालय के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा गुनिया सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने...
मुख्यमंत्री ने बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

Chhattisgarh, Dantewada
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर प्रवास के दौरान बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा-गुनिया सम्मेलन में 70 करोड़ रुपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 34 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र के 11 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदान किया तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत यहां 151 नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया।   मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां लगभग 3 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से कचनार से चोलनार तक निर्मित 4.9 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से पाहुरबेल से उड़ियापाल तक निर्मित 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से मंगनार से तोंगकोेंगेरा तक डामरीकृ...
ग्रामीणों का जवानों पर बच्चों को करंट लगाने का आरोप, नक्सल मामले में करते हैं प्रताड़ित

ग्रामीणों का जवानों पर बच्चों को करंट लगाने का आरोप, नक्सल मामले में करते हैं प्रताड़ित

Chhattisgarh, Dantewada, Tribal Area News and Welfare
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित बेचापाल गांव में पुलिस कैंप के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण आंदोलन में बैठे हुए हैं। पिछले 5 महीने से ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के इलाके में पुलिस कैंप खोल दिया गया है। पक्की सड़क बनाई जा रही है। नक्सल मामले में लोगों को परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जवानों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के कुछ स्कूली बच्चों को जवानों ने नक्सलियों तक सामान पहुंचाने वाले सप्लायर बताकर करंट लगा प्रताड़ित किया है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हम इतने दिनों से आंदोलन में बैठे हैं, लेकिन राज्य सरकार हमारी नहीं सुन रही है। सरकार के नेता दिल्ली में हुए किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं। हमारी परेशानी उनको नजर नहीं आती। क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी आंदोलन स्थल आकर गए। जिन्होंने सरकार से बातकर...
दंतेवाड़ा : फागुन मेला से 2 नक्सली गिरफ्तार : जनताना सरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा

दंतेवाड़ा : फागुन मेला से 2 नक्सली गिरफ्तार : जनताना सरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा

Dantewada
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने फागुन मेला से 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों माओवादी ग्रामीण वेशभूषा धारण कर मेला घूमने के लिए आए थे। जिनके आने की खबर मुखबिर से पुलिस को मिली। जिसके बाद जवानों ने मेला में ढूंढना शुरू किया और कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली रतिराम कुंजाम उर्फ रतन जनताना सरकार अध्यक्ष है। दूसरे माओवादी की पहचान बुधरु उर्फ डेंगा के रूप में की गई है। यह जनताना सरकार उपाध्यक्ष है। ये दोनों नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल और बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में दोनों माओवादियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज है। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दोनों नक्सली हत्या, लूट, आगजनी, बड़े नक्सली लीडरों के आने पर उनके बैठक ...
हल्बी में होली गीत:’फागुन चो महीना इली होली’ वीडियो एलबम मचा रहा धमाल

हल्बी में होली गीत:’फागुन चो महीना इली होली’ वीडियो एलबम मचा रहा धमाल

Chhattisgarh, Dantewada
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने मिलकर होली के लिए एक म्यूजिक वीडियो एलबम बनाया है। इसकी खास बात यह कि यह म्यूजिक एलबम क्षेत्रीय बोली 'हल्बी' में बना है। करीब 5 मिनट के इस एलबम की शूटिंग दंतेवाड़ा जिले में ही हुई है। इसमें स्थानीय कलाकारों ने भी काम किया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय बोली 'हल्बी' में होली पर यह क्षेत्र का पहला म्यूजिक वीडियो एलबम है। मंगलवार शाम इसे लॉन्च किया गया है। महज कुछ घंटे में ही इस वीडियो एलबम में हजारों व्यू भी मिल गए हैं। https://www.youtube.com/watch?v=OpumqR_ULmw स्थानीय डायरेक्टर और दंतेवाड़ा जिला पंचायत के वरिष्ठ लेखापाल कैलाश बस्तरिया के निर्देशन में इस वीडियो एलबम की शूटिंग की गई है। 'फागुन चो महीना इली होली' गीत को जगन्नाथ देव ने लिखा है। चितालंका ग्राम पंचायत की सचिव मालती राणा और दंतेवाड़ा जिले के पशु चिकित्सा विभाग के कर्मच...
रायपुर : तीन दिवसीय अखिल भारतीय जनजातीय साहित्य समारोह 11 से 13 अप्रैल तक होगा

रायपुर : तीन दिवसीय अखिल भारतीय जनजातीय साहित्य समारोह 11 से 13 अप्रैल तक होगा

Chhattisgarh, India, Raipur, Tribal Area News and Welfare
आदिवासियों के सांस्कृतिक विकास एवं संवर्धन के लिए राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय जनजातीय साहित्य समारोह, राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य महोत्सव एवं राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। यह आयोजन राजधानी रायपुर में 11 से 13 अप्रैल तक किया जाएगा। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी ने आज इन तीनों कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में गठित समितियों के पदाधिकारियों और अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निर्देशानुसार एवं सचिव श्री डी.डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी के मार्गदर्शन में समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। बैठक में बताया गया कि अखिल भारतीय जनजातीय साहित्य समारोह के अंतर्गत कुल...