दिनांक : 29-Mar-2024 01:16 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: Balod

राज्य का पहला कलेक्टोरेट भवन बालोद जिसकी गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट से हो रही है पोताई

राज्य का पहला कलेक्टोरेट भवन बालोद जिसकी गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट से हो रही है पोताई

Chhattisgarh, Durg
बालोद का कलेक्टोरेट भवन राज्य का पहला कलेक्टोरेट है, जिसकी पोताई गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट से की जा रही है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने 27 फरवरी को सुबह स्वयं पोताई कर कलेक्टोरेट बिल्डिंग के रंग-रोगन कार्य का श्री गणेश किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य में  शासकीय भवनों की पोताई गौठानों मंे महिला समूहों द्वारा गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट किए जाने के निर्देश शासन द्वारा जारी किए जा चुके हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्राकृतिक पेंट को एसओआर में शामिल करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को भवनों की पोताई गोबर निर्मित प्राकृतिक पेंट से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में शासकीय भवनों की गोबर निर्मित प्राकृतिक पेंट से पोताई किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा है कि इससे राज्य में गोबर से प्राकृतिक पेंट के उत्...
देवरीबंगला हो तहसील का नाम, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन व चक्काजाम किया

देवरीबंगला हो तहसील का नाम, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन व चक्काजाम किया

Chhattisgarh, Durg
सोमवार को रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल शुभारंभ कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवीन तहसील की सौगात दी। संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि सीएम ने आम जनता को सहुलियत देने तथा राजस्व संबंधी समस्याओं के समय पर निराकरण करने के लिए प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के तहत जिलेवासियों को मार्री बंगला-देवरी के रूप में नई तहसील की सौगात दी है। लेकिन देवरीबंगला में उप तहसील के नाम को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए है। दरअसल देवरी के ग्रामीणों की मांग है कि तहसील का नाम मार्री बंगला-देवरी के बजाय देवरी बंगला किया जाये। बता दें कि नाम को लेकर पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगो में विरोध देखा जा रहा था, लेकिन आज इस तहसील के वर्चुअल उदघाटन के बाद ग्रामीणों ने फिर से विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। सड़क पर बैठे ग्रामीणों ने यहां एक पुराना शिलालेख भी ...
मंत्री डॉ डहरिया : भगवान से कम नहीं किसान इसलिए किसानों का करें सम्मान

मंत्री डॉ डहरिया : भगवान से कम नहीं किसान इसलिए किसानों का करें सम्मान

Raipur
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसनी में साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज जागरूक समाज है। खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। साहू समाज मेहनत करने वाला और विकास की राह में आगे बढ़ने वाला समाज है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी संत माता कर्मा, दानवीर भामाशाह के बताए हुए मार्गों में चल रही है। सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक समरसता का माहौल कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान अन्न उपजाते हैं। सबकी भूख मिटाते हैं। उनकी नजर में किसान किसी भगवान से कम नहीं है। किसानों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों का महत्व जानती है। इसलिए उनके स्वाभिमान और सम्मान का हमेशा ख्याल रखती है। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि राज्य में सबसे अधिक कीमत में...
बालोद जिले में बर्ड-फ्लू की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट जारी :  सभी प्रोटोकाल पालन एवं सावधानी बरतने के निर्देश

बालोद जिले में बर्ड-फ्लू की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट जारी : सभी प्रोटोकाल पालन एवं सावधानी बरतने के निर्देश

Chhattisgarh
राज्य के बालोद जिले से जांच के लिए भेजे गए कुक्कुट (चिकन) सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से आज शाम प्राप्त रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने इसकी सूचना छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव सहित संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को दी है। राज्य में बर्ड-फ्लू का यह पहला मामला है जो बालोद जिले में मिला है। बालोद जिला स्थित जी.एस. पोल्ट्री फार्म गिधाली में कुक्कुट (चिकन) के 5 सेम्पल बीते 11 जनवरी को जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए थे। जांच में पांचों सेम्पल एच-5 एन-8 एविएन इनफ्लुएंजा वायरस से ग्रसित पाए गए। सेम्पल की ट्रेकियल स्वाब एवं क्लोकल स्वाब की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव पायी गई है। इसको लेकर राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। संचालक पशु चिकित्सक ने बताया कि भारत सर...