दिनांक : 23-Apr-2024 01:44 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: bal jatan abhiyan

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में चलेगा बाल-जतन अभियान : प्रिंस अब पढ़ेगा, आगे बढ़ेगा, घूमंतू बच्चों का भविष्य संवारने कलेक्टर की अभिनव हल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में चलेगा बाल-जतन अभियान : प्रिंस अब पढ़ेगा, आगे बढ़ेगा, घूमंतू बच्चों का भविष्य संवारने कलेक्टर की अभिनव हल

Ambikapur, Chhattisgarh
चिरमिरी में बीते चार सालों से निवासरत राजा पनिका का 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस अब स्कूल में पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ेगा, जीवन में आगे बढ़ेगा। कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव की विशेष पहल से प्रिंस को कचरा बिनने से छुटकारा मिल गया है। सोमवार को उसका दाखिला चिरमिरी के पोड़ी बाजार स्थित सरकारी स्कूल में हो जाएगा। प्रिंस को स्कूल जाने के लिए नया ड्रेस, पुस्तक, कॉपी और बैग मिल गया है। नगर निगम चिरमिरी के अधिकारी प्रिंस को अपने साथ ले जाकर उसे स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे। वह नियमित रूप से स्कूल जाए और अच्छे से पढ़ाई करे, इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने प्रिंस जैसे घूमंतू, कचरा बिनने वाले, अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा की व्यवस्था कर उनका भविष्य को संवारने के लिए बाल-जतन अभियान की शुरूआत की है। प्रथम चरण में यह अभियान जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों ...