दिनांक : 11-Apr-2024 03:39 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: atmanand school

रायपुर : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 16 शिक्षक, व्याख्याता और ग्रंथपाल की प्रतिनियुक्ति

रायपुर : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 16 शिक्षक, व्याख्याता और ग्रंथपाल की प्रतिनियुक्ति

Career, Chhattisgarh
राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक, व्याख्याता, गं्रथपाल की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने के लिए संचालक एवं प्रबंध समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को सौंपी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेशानुसार सहायक शिक्षक विज्ञान शिखा कुम्हार शासकीय प्राथमिक शाला लोधीपारा विकासखंड आंरग को सारागांव, श्री मोहम्मद अजहर ग्रंथपाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपरवारा अभनपुर को हरिहर अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोबरा-नवापारा, श्रीमती महिमा चन्द्राकर व्याख्याता अंग्रेजी पीजी उमाठे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यू-शांति नगर रायपुर को पीजी उमाठे अंग्रेजी माध्यम स्कूल, नीलम चक्रवर्ती व्याख्याता वाणिज्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भनपुरी को पीजी उमाठे अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायपुर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार निवेदिता अ...
रायपुर : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में गणित ऑलम्पियाड का आयोजन, 10 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

रायपुर : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में गणित ऑलम्पियाड का आयोजन, 10 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

Chhattisgarh
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की उपलब्धियों का ऑनलाइन आंकलन का आयोजन किया जा रहा है। यह मूल्यांकन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के ऑलम्पियाड के माध्यम से किया जा रहा है। गणित विषय के ऑलम्पियाड में आज 10 हजार 466 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें प्राथमिक स्तर के 2411, माध्यमिक स्तर के 3860, हाई स्कूल स्तर के 3045 और हायर सेकेण्डरी स्तर के 1149 विद्यार्थी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व 19 अगस्त को विज्ञान विषय के ऑलम्पियाड में 7 हजार 232 विद्यार्थी शामिल हुए थे। ऑलम्पियाड के दूसरे चरण में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो कि विद्यार्थियों में प्रतियोगिता में भाग लेने के उत्साह को दर्शाता है और आंकलन तथा परीक्षा से डर की कमी को प्रदर्शित कर रहा है। ऑलम्पियाड में प्रत्येक आंकलन ...