दिनांक : 16-Apr-2024 02:33 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: akshya tritya

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शस्त्र विद्या के महान गुरु, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। मानवहित के लिए किये गए कार्यों के लिए भी उन्हें जाना जाता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया (अक्ति) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर किये गए काम अक्षय माने जाते हैं। इस दिन विवाह होना भी शुभ-माना गया है, इसलिए भारत में बहुत बड़ी संख्या में इस दिन विवाह होते हैं। इनमें कई बाल-विवाह के मामले भी सामने आते हैं। श्री बघेल ने कहा कि बाल-विवाह एक सामाजिक कुरीति है, हमें इससे मुक्त होना है। इसके लिए श...