दिनांक : 29-Mar-2024 12:21 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: aarang

बसपन का प्यार गाने वाला सहदेव रायपुर रेफर: एक्सीडेंट के बाद सिर में 8 टांके,  CM बघेल ने भी जाना हाल, रैपर बादशाह की टीम राजधानी पहुंची

बसपन का प्यार गाने वाला सहदेव रायपुर रेफर: एक्सीडेंट के बाद सिर में 8 टांके, CM बघेल ने भी जाना हाल, रैपर बादशाह की टीम राजधानी पहुंची

Chhattisgarh, Dantewada
'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..' गाने से मशहूर हुए सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत में बुधवार को सुधार नहीं हुआ। इसके चलते उसे​​​​​​ डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से रायपुर रेफर कर दिया गया। सहदेव का मंगलवार रात एक्सीडेंट हो गया था। उसका जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। हालांकि वह अभी होश में है और परिजनों से थोड़ी बहुत बातें भी कर रहा है। सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार और SP सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। CM ने बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम शबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के गायक सहदेव दिरदो को बेहतर से बेहतर चिकित्सा ...
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉं. डहरिया ने आरंग में किया 2.23 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉं. डहरिया ने आरंग में किया 2.23 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Chhattisgarh, India
नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के नगर पालिका परिषद आरंग के अंतर्गत आज लगभग 2.23 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों में 36 लाख 75 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित भवन अकोली रोड आरंग में साहू समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,  5 लाख 02 हजार रूपए की लागत से अहिरवार समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 19 लाख 80 हजार रूपए की लागत से दीनदयाल कॉलोनी आरंग में शेड चबूतरा निर्माण कार्य और 21 लाख 59 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित भवन ए.एच.पी. आवास के पास अकोली रोड आरंग में मुस्लिम समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने 79 लाख 32 हजार रूपए की लागत से बैहार चौक से नरसिम्हा पेट्रोल पंप तक, सड़क के दोनों ओर पाथवे निर्माण तथा 60 लाख रूपए की लागत राशि से बैहार चौक से नरसिम्हा पेट्रोल पं...