कोपरा (राजिम) | राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत शुभ सवेरा महिला क्लस्टर संगठन के उगता सूरज महिला ग्राम संगठन ग्राम कोपरा में समूह की महिलाएं और उनके बच्चे डिजाइनर राखियां बना रही हैं। इसमें धान और चावल के दाने के साथ अन्य बीजों का उपयोग किया जा रहा है।
महिलाओं का कहना है कि यदि बीज जमीन पर गिरे तो पौधा बने। इसके साथ ही बहुत सारी अलग-अलग डिजाइनों की राखियां बनाई जा रही हैं। महिलाओं के इस कार्य में स्कूल बंद होने के कारण उनके बच्चे भी सहयोग कर रहे हैं। राखियां बनाने में दिव्यांग बिसंतीन साहू भी अपना हुनर दिखाते हुए आय का साधन जुटा रही हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष भारती साहू ने बताया कि समूह द्वारा बनाई जा रही राखियां बाजार से कम कीमत पर ही उपलब्ध होगी। ग्राम संगठन के सभी समूह के लिए एक हजार राखियां बनाने का लक्ष्य रखा गया है।