रायपुर (एजेंसी) | राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य 2019 महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज सुबह रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँचे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सभी सदस्य गण और विशिष्ठ जन उपस्थित थे।
#CGTribalFest2019 के दौरान विभिन्न राज्यों से आए हुए दलों के प्रतिनिधियों एवं स्वागतकर्ताओं के साथ माननीय राहुल गांधी जी। pic.twitter.com/m5Km2MHfYf
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 27, 2019
इसके उपरांत राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मंडल के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधि गण, साइंस कॉलेज रायपुर में होने वाले महोत्सव मैदान के लिए बस से रवाना हुए।