रायपुर (एजेंसी) | भारत की जनजातियों की कला, संस्कृति एवं जीवन शैली पर आधारित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का आगाज आज स्थानीय साईंस कॉलेज मैदान परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित लोकसभा सदस्य राहुल गांधी उपस्थित थे। मेजबान प्रदेश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्रीगणों की मौजूूदगी में आज सुबह आदिवासी नृत्य महोत्सव प्रारंभ हुआ।
हमारे नेता माननीय राहुल गांधी जी के कर कमलों द्वारा आज राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।
आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान देने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय राहुल गांधी जी के पधारने से यह कार्यक्रम और भी अधिक भव्य हो गया है।#CGTribalFest2019 pic.twitter.com/AC6CJwLVA9
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 27, 2019
40 जनजातियों के कलाकार प्रस्तुति देंगे
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुए तीन दिवसीय नृत्य महोत्सव आदिवासी कला और संस्कृति के रंग में सजा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसने अब अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का रूप ले लिया है। इसमें देश के 25 राज्य और केंद्र शासित राज्यों के साथ ही 6 देशों के करीब 1350 से अधिक कलाकार अपनी जनजातीय कला संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इसमें बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, यूगांडा, बेलारूस और मालदीव के कलाकार भी शामिल हो रहे हैं।