रायपुर | छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन और राजकुमारी मोहिनी सिंह राणा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। उनका उपचार भोपाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से घर शिफ्ट किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
जानकारी के मुताबिक, राजकुमारी मोहिनी सिंह राणा को कैंसर के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका घर भी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा- मेरी बड़ी बहन पिंकी दीदी अनुग्रह, बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक थीं। वो हमेशा सपोर्ट करती थीं। आज उनकी कैंसर से मौत हो गई। आपकी यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी। ओम शांति!
My elder sister Pinky Didi was an epitome of grace, intelligence & strength; she was an inspiration & support in the truest sense. Her zest for life was infectious & her spirit refused to die down even when she battled cancer. Your memories will stay with me forever. Om Shanti! pic.twitter.com/UNkvtNRAlZ
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) June 29, 2020
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी स्वास्थ्य मंत्री की बहन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव जी की बड़ी बहन श्रीमती मोहिनी सिंह राणा जी के निधन का निधन का समाचार दुखद है।
मैं ईश्वर से उनकी शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 29, 2020