रायपुर | राजस्थान में चल रहे सियासी उठापटक के बीच राहुल गांधी को कमान सौंपने की चर्चा पर भी जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को कमान अपने हाथ में लेनी चाहिए। मोदी से राहुल ही लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस में लीडरशिप इस परिवार से बाहर या नेहरू गांधी के बिना नहीं देखा जाता। कम से कम मैं तो कतई नहीं देखता।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने रात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की। इसके बाद गुरुवार सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले वे दिवंगत नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बंगले में भी गए। वहां उन्होंने उनके बेटे अमित जोगी और परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की।
अमित जोगी ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी साझा की
पापा के 5 दशकों से अभिन्न मित्र रहे पूर्व MP CM श्री @digvijaya_28 ने आज रायपुर निवास में सांत्वना दी।पापा के जाने के बाद ऐसे चुनिंदा व्यक्ति बचे हैं जो मेरा मार्गदर्शन कर सकते है।दिग्विजय अंकल,जिन्होंने अपने जीवन में सदैव सम्बन्धों को राजनीति से अधिक महत्व दिया,उनमें से एक हैं🙏 pic.twitter.com/Uynk2GiSRR
— Amit Jogi (@amitjogi) July 16, 2020
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी भी साझा की। उन्होंने लिखा, पापा के 5 दशकों से अभिन्न मित्र रहे मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आज रायपुर निवास में सांत्वना दी। पापा के जाने के बाद ऐसे चुनिंदा व्यक्ति बचे हैं, जो मेरा मार्गदर्शन कर सकते है। दिग्विजय अंकल, जिन्होंने अपने जीवन में सदैव संबंधों को, राजनीति से अधिक महत्व दिया, उनमें से एक हैं।
राजनितिक गलियारों में चर्चे तेज़ है
पूरे देश में जिस तरह से कांग्रेस की स्थिति है, छत्तीसगढ़ के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कई दावा भी किया है कि कि यहां भी एमपी और राजस्थान जैसी स्थिति बनेगी, ऐसे में कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज दिग्विजय सिंह के इसे आकस्मिक प्रवास को लेकर तमाम बातें होना स्वावभाविक है।