रायपुर | छग सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य गीत अरपा पैरी के धार का मानकीकरण किया है। जिसके अनुसार राज्य गीत अब 1 मिनट 15 सेकंड का होगा। इसके पालन के संबंध में समस्त विभाग अध्यक्ष, समस्त संभाग आयुक्त और कलेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नरेंद्र देव वर्मा की ओर से लिखित अरपा पैरी के धार को राज्य गीत घोषित किया था। तथा सरकार के इस फैसले के बाद राज्य गीत की अवधि 1 मिनट 15 सेकंड हो गई है।
वीडियो देखे
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार
इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां
महूं विनती करव तोर भुँइया
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया
सोहय बिंदिया सही, घाट डोंगरी पहार
चंदा सुरूज बने तोरे नैना
सोनहा धान अइसे अंग, लुगरा हरियर हे रंग
तोर बोली हवे जइसे मैना
अंचरा तोर डोलावय पुरवईया
सरगुजा हे सुग्घर, तोरे मउर मुकुट
रायगढ़ बिलासपुर बने तोरे बजहा
रयपुर कनिहा सही, घाते सुग्गर फबय
दुरूग बस्तर बने पैजनियाँ
नांदगांव नवा करधनियाँ
महूं विनती करव तोर भुँइया
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया