माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मोहन मरकाम जी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय फूलोदेवी नेताम जी (राज्यसभा सांसद) के निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ दिनांक 05/06/2021 दिन शनिवार सुबह 10-12 बजे * तक धरना प्रदर्शन (घर से ही*) किया जाना है।
धरना के साथ ही वर्चूअली सोशल मीडिया के माध्यम से भी दर्ज करवाना है ,अतेव धरना इस प्रकार दिया जाना है :-
~ महिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारिगण,कार्यकर्तागण अपने घर के बाहर ही बैठ महंगाई पर अपना विरोध दर्ज करवाएँगे।
~ आप धरने पर बैठे हुए फ़ेसबुक/ट्विटर आदि पर लाइव आ सकते हैं।
~ आप अपना रिकॉर्डेड विडियो भी डाल सकते।
~ आप हाथों में केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ स्लोगन लिख तख्ती ले भी खड़े हो सकते हैं।
NOTE ~
इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारिगण,जिला/शहर/ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेंटी ,महिला कांग्रेस के समस्त विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारिगण व समस्त कार्यकर्तागणों को अनिवार्य रूप से भाग लेना है।
‘धन्यवाद,
राधा राजपाल
महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव
मीडिया सेल प्रभारी रायपुर छत्तीसगढ़