2019 लोकसभा चुनाव के सातों चरणों के मतदान हो चुके है | समस्त मीडिया एवं एजेंसी सर्वे में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है | एजेंसी सर्वे के मुताबिक भाजपा नेतृत्व वाली NDA गठबंधन को 270 से 330 सीटे मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्ष का प्रदर्शन फीका नज़र आ रहा है |
अब की बार क्या वाकई में नरेंद्र मोदी नेतृत्व में भाजपा-NDA 300 सीट होगी पार ?
जैसा की मीडिया और राजनीतिक विश्लेषण से प्रतीत हो रहा है की नरेंद्र मोदी केंद्र की अपनी योजनाओ को और भविष्य के भारत का सपना, भारत के आम नागरिको तक पहुंचने में बहुत हद तक सफल हुए है | विपक्ष की नफरत वाली, वोट बैंक वाली गठबंधन की राजनीती को आम जनता ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है | हमारे विश्लेषण के अनुसार बीजेपी-NDA 350 – 360 सीट मिलने की संभावना दिख रही है |
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन कितना कारगर साबित होगा ?
सपा-बसपा गठबंधन को संभावित नुकसान मिलने की गुंजाईश है | वजह है कांग्रेस के साथ एकजुट होकर न लड़ना और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का इस अनूठे गठबंधन से नाराज़ होना, यूपी के दोनों पूर्व मुख्ययमंत्रियो अखिलेश यादव और बहनजी मायावती को भारी पड़ सकता है | गठबंधन के उम्मीदों के विपरीत बीजेपी लगभग 50 से 60 सीट यूपी से जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही |
क्या मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान में कांग्रेस विधानसभा जैसा परिणाम लोकसभा में ला सकती है ?
हमारे विश्लेषण के अनुसार इसकी भी संभावनाएं कम ही दिखाई दे रही है. तीनो राज्यों में कांग्रेस का ग्राफ गिरता ही नज़र आ रहा है |
पश्चिम बंगाल ओडिशा बिहार झारखंड क्या चौकाने वाले परिणाम लाएगा ?
पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा के बीच हुए है, फिर भी बंगाल की राजनीती में कमल का खिलना लगभग तय मन जा रहा है | बीजेपी की 2 सीट इस बार 20 सीटों तक हो जाने की पूरी सम्भावना है | आने वाला लोकसभा चुनाव परिणाम, पश्चिम बंगाल की राजनीती में उथल पुथल ला सकता है | ओडिशा में बीजद का ही वर्चस्व कायम रहने की उम्मीद है | बिहार में BJP+JDU+LJP गठबंधन का प्रदर्शन लाजवाब रहेगा | बेगूसराय से गिरिराज सिंह कन्हैया कुमार को पटखनी दे सकते है | बीजेपी से बागी हुए शत्रुगण सिन्हा एवं राजद से मीसा भारती के हारे जाने की पूरी संभावना नजर आ रही है |
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी को श्री नरेंद्र मोदी के जनसम्पर्क और योजनाओ का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है | झारखंड में भी बीजेपी का शानदार प्रदर्शन रहने की सम्भावना है | सबकी नजर शिबू सोरेन बनाम सुनील सोरेन वाली सीट पर है, कांटे की टक्कर रहेगी |
दक्षिण भारत की राजनीति क्या कहती है ?
केरल में बीजेपी को 1 सीट मिलने की संभावना है | शशि थरूर के खिलाफ मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को खड़ा किया गया है | त्रिवंतानमपुरम की सीट से बीजेपी का केरला में खाता खुल सकता है | UPA-कांग्रेस गठबंधन की पकड़ केरल में मजबूत दिख रही है |
तमिलनाडु की राजनीती दो दिग्गज नेताओ जयललिता और करूणानिधि के निधन के बाद से रोचक परिणाम ला सकती है सर्वे मुताबिक DMK-UPA गठबंधन काफी सीट ले जा सकता है, किन्तु हमारे विश्लेषण अनुसार AIDMK को बीजेपी के साथ गठबंधन का फायदा मिलेगा | आंध्र प्रदेश एवं तेलेंगाना में क्षेत्रीय पार्टियों का ही बोलबाला रहेगा | कर्नाटक में आशा अनुरूप बीजेपी विधानसभा वाला प्रदर्शन दोहरा सकती है |
गोवा महाराष्ट्र गुजरात में क्या होगा ?
गोवा एवं महाराष्ट्र में बीजेपी अपनी यथावत अच्छी पकड़ पे रहेगी| गुजरात का लोकसभा चुनाव गुजराती अस्मिता फार्मूला पर पूरा बीजेपी के पक्ष में जाता दिख रहा है|
उत्तर भारत पंजाब दिल्ली जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड एवं हरियाणा के समीकरण
सिर्फ पंजाब को हटा दिया जाये तो बाकी सभी राज्यों में बीजेपी-NDA का प्रदेश 2014 अनुरूप ही दिख रहा है | हुआ तो हुआ वाली बयानबाजी कांग्रेस पर थोड़ी भारी नजर आ रही है, पंजाब में थोड़ी बहुत सीटों का नुकसान होने की संभावना है | पर दिल्ली में सभी 7 सीटों पर बीजेपी कब्जा कर सकती है | आम आदमी पार्टी का कही भी खाता खुलता नहीं दिख रहा | जम्मू की दोनों सीट पर बीजेपी काबिज हो सकती है, कश्मीर की सीटों पर क्षेत्रीय पार्टियों का पलड़ा भारी नजर आ रहा हैं | हरियाणा में भी नरेंद्र मोदी वाली बीजेपी कमल खिलाएगी, हिमाचल उत्तराखंड के परिणाम भी बीजेपी के अनुरूप आने की सम्भावना है |
ये लेख हमने सारे एग्जिट पोल के विश्लेषण करके लिखा है, चुनाव का परिणाम 23 मई 2019 को आएगा तब ही पूरी तस्वीर साफ़ होने की उम्मीद है |