रायपुर | नए शिक्षा सत्र से शुरू हो रहे 40 अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए उनके सेटअप की मंजूरी दे दी गई है। इनमें प्राचार्य का पद प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। व्याख्याताओं से लेकर भृत्य तक के पदों की नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। संविदा के पदों के लिए भी रविवार को शासन ने मानदेय की सूची जारी कर दी।
इन अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का संचालन और प्रबंधन सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति के जिम्मे होगी। यही समिति भर्ती कर रही है। इनमें टिचिंग स्टाफ के लिए अंग्रेजी माध्यम में ही शिक्षा हासिल करने वाले योग्य शिक्षकों को चुना जा रहा है। हर स्कूल में लगभग 25 लोगों का स्टाफ होगा।
संविदा पदों के लिए निर्धारित मानदेय
हर स्कूल में व्याख्याता के लिए 38 हजार 100 रूपए, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला को 35 हजार 400 रूपए, प्रधान पाठक मीडिल स्कूल को 38 हजार 100 रूपए, सहायक शिक्षक को 25 हजार 300 रूपए, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक के लिए 33 हजार 400 रूपए, ग्रंथपाल को 22 हजार 400 रूपए, प्रयोगशाला सहायक और सहायक ग्रेड-2 को 25 हजार 300 रूपए, सहायक ग्रेड-3 के लिए 19 हजार 500 रूपए, भृत्य और चौकीदार को 15 हजार 600 रूपए का मानदेय तय किया गया है। सफाई कर्मचारी को कलेक्टर दर पर मानदेय मिलेगा।
यहां शुरू होंगे अंग्रेजी माध्यम स्कूल
- जिला बालोद में शासकीय हाई स्कूल आमापारा, बलौदाबाजार में मनोहर दास वैष्णव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
- बलरामपुर जिले में 3 स्कूल, बस्तर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद जगदलपुर, बेमेतरा जिले में शासकीय शिवलाल राठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
- बीजापुर जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
- बिलासपुर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तारबहार, लाला राजपतराय उच्चतर माध्यमिक शाला खपरगंज और शासकीय हाई स्कूल मंगला,
- दंतेवाड़ा जिले में शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला,
- धमतरी जिले में शासकीय मेहतरू राम धीवर नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथेना।
- दुर्ग जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी धामधा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंजगिरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-03, पाटन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 दुर्ग, शासकीय हाई स्कूल बालाजी नगर, खुर्शीपार दुर्ग और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन को उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जाएगा।
- गरियाबंद जिले में शासकीय नवीन बालक शाला गरियाबंद,
- जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 जांजगीर, आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती,
- जशपुर जिले में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर,
- कवर्धा जिले में शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा को इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाय जाएगा।
- कांकेर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव
- कोण्डागांव जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामकोटपारा
- कोरबा जिले में शासकीय हाई स्कूल पम्प हाऊस
- कोरिया जिले में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महलपारा,
- महासमुंद जिले में शासकीय हाई स्कूल नयापारा
- मुंगेली जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाऊपारा , नारायणपुर जिले में शासकीय हाई स्कूल सिंगोडीतराई,
- रायपुर जिले में आर.डी. तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा , बी.पी. पुजारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजातालाब और शहीद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फाफाडीह में इंग्लिश मीडियम स्कूल का सेटअप बनेगा।
- रायगढ़ जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
- राजनांदगांव जिले में सर्वेस्वर दास माध्यमिक शाला
- सुकमा जिले में शासकीय हाई स्कूल सुकमा पावारास,
- सूरजपुर जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर
- सरगुजा जिले में शासकीय हाई स्कूल ब्रम्हपारा और
- पेण्ड्रा जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा।