
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ ने भोपाल पीसीसी में सबसे पहले मतदान किया। अभी तक पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली स्थित AICC दफ्तर में वोट डाला। वहीं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने भी AICC दफ्तर में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बेंगलुरू में वोट डाल दिया है।
गांधी परिवार से मेरे रिश्ते तर्क से परे- अशोक गहलोत
दूसरी तरफ राजस्थान पीसीसी में वोट डालने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे, उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट डाला। गहलोत के साथ पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पीसीसी डेलिगेट्स भी पहुंचे हैं। अशोक गहलोत ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस में हमेशा से संविधान और नीतियों के अनुरूप कार्य हो रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद का यह चुनाव भी संविधान के तहत हो रहा है। कांग्रेस कभी भाजपा की तरह काम नहीं करती। अशोक गहलोत ने कहा है कि गांधी परिवार के साथ मेरे जो रिश्ते हैं वो तर्क से परे हैं। विनोबा भावे का जो गीता के साथ रिश्ता था। वहीं रिश्ता मेरा गांधी परिवार के साथ है। 19 अक्टूबर के बाद भी मेरे रिश्ते गांधी परिवार के साथ ऐसे ही रहेंगे।
Author Profile
- बिशेष दुदानी रायपुर में निवास करते है, इन्होने ने Btech IT की डिग्री की है, वेब डेवलपमेंट और पत्रकारिकता में रूचि है। दैनिक इस्पात टाइम्स रायपुर एवं रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार है और गोंडवाना एक्सप्रेस में सह-संपादक/प्रबंधक की भुमिका निभा रहे है।
Latest entries
India2022.12.30व्यक्ति विशेष : पेले (Pele) – ब्राज़ील के फुटबॉल खिलाड़ी का निधन, फूटबाल के जादूगर, सर्वश्रेष्ठ, सबसे महान खिलाडी
Chhattisgarh2022.12.17वंदे भारत बिलासपुर-नागपुर एक्सप्रेस : ये ट्रैन सुविधा नहीं छत्तीसगढ़ को पकड़या हुआ जबरदस्ती का झुनझुना है : विशेष कवरेज
Chhattisgarh2022.11.24इस्पात टाइम्स रायपुर के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांग एवं निर्धनों में कम्बल वितरण का आयोजन किया गया
Vishesh Lekh2022.11.23मेरा जीवन मेरा संघर्ष : संस्थापक पूज्य स्व. श्री भरत दुदानी जी की 65वी जयंती पर विशेष लेख : बिशेष दुदानी(पुत्र) की कलम से