दिनांक : 19-Apr-2024 12:37 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

राजस्थान विश्वविद्यालय समुदायने बदला निर्धन योगी बिरजू का जीवन

17/10/2022 posted by Bishes Dudani Chhattisgarh    

जयपुर। पिछले दिनों राजस्थान विश्वविद्यालय में पिछले 15 वर्षों से 5000 रु . प्रति माह का एक संविदा कर्मी के रूप में वेतन पाकर विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 5000 से अधिक पौधों को अपने बाल बच्चों की तरह पाल पोसकर हरे भरे वृक्ष के रूप में समर्पित भाव से विकसित करने वाले बिरजू की जानकारी जब विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी द्वारा आम जनमानस के समक्ष रखी गई तो बिरजू के राजस्थान विश्वविद्यालय में किए गए इस अद्भुत हरित कर्म के लिए विश्वविद्यालय समुदाय से जुड़े अनेक शिक्षकों, कर्मचारियों, व कई संस्थाओं के हाथ बिरजू की सहायता के लिए स्वत: ही बढ़ गए | बिरजू के इस अद्भुत कार्य व उसकी कारुणिक आर्थिक स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय में दया, करुणा व मदद का भाव रखने वाले निम्नलिखित विद्वजनों द्वारा बिरजू को स्वैच्छिक आधार पर व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान की गई-

इन्होंने की सहायता

प्रो. एस. एल. शर्मा – Sociology एक ब्रांड न्यू साइकिल व आर्थिक सहायता

1. 11,500 प्रोफेसर एम एल शर्मा ( ABST)
2. 10000 प्रोफ़ेसर अमला बत्रा (Botany)
3. 10,000 संपादक साहित्य समर्थ पत्रिका
4. 10000 Aarti Saaya Mission Happiness
5. 5000 प्रोफ़ेसर विद्या जैन (Political Science)
6. 5000 प्रोफ़ेसर पी बाकरे (Zoology)
7. 5000 प्रोफेसर अंजू भाटिया (Home Science)
8. 5000 प्रोफेसर एच एस शर्मा (Geography)
9. 5000 डॉ. दीपकसक्सेना( DR Est 1)
10. 5000 Prof Puspa Srivastava, Botony
11. 5000 प्रोफ़ेसर गीता चतुर्वेदी Political science
12. 3100 प्रोफेसर एस एस मोदी (Commerce)
13. 3100 प्रोफेसर दीपक भटनागर( Physics)
14. 3000 श्रीमती श्रुति शेखावत ( DR. Estt-II)
15. 2500 श्री अनिल श्रीवास्तव (From Roorke)
16. 2500 डॉ भूपेंद्र सिंह शेखावत (P.R.O)
17. 2500 देवेंद्र कुमार सैनी accounts
18. 2500 अलका बालोदिया accounts
19. 2500 Prof P K Kotia,( EAFM)
20. 2500 Rashmi Dickinson of Amber Eco trail
21. 2100 प्रो अशोक शर्मा (Public Administration)
22. 2500 प्रो. अनिल गौतम , पूर्व निदेशक केंद्रीय पुस्तकालय
23. 2100 डॉ के एल बत्रा (Poddar Management)
24. 2100 प्रो एस एस लाल (Law)
25. 2100 डॉ गीता समोर असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग
26. 1000 डॉ रूप राज भारद्वाज (Ayurved)
27. 1000 गुप्त रूप में
28. 1000 सुरेश सैनी (ASO) कॉमर्स कॉलेज
29. 2500 डॉ. यशपाल चिराना , (PIM, कर्मचारी नेता )

पोद्दार प्रबंध संस्थान से जुड़े डॉक्टर के एल बत्रा द्वारा एक एनजीओ के माध्यम से प्रतिमाह 5 हजार रुपए बिरजू को प्रदान किये जाने की घोषणा भी की गई

बिरजू को उक्त सहायता को शामिल करते हुए लगभग 02 लाख रु. की सहायता प्राप्त हुई, अनेक लोगों ने गुप्त रूप से भी सहायता बिरजू को सीधे ही विभिन्न रूपों में प्रदान की, इस सहायता से बिरजू ने अपनी एकमात्र पुत्री के आर्थिक अभावों के चलते उच्च शिक्षा में आ रहे व्यवधान को दूर किया साथ ही जयपुर से दूरस्थ अपने गाँव अपने मिट्टी के कच्चे मकान के पास ही दो पक्के कमरों का निर्माण भी करवाया है | बिरजू अब इस सहायता के आधार पर ही अपनी पुत्री का विवाह करने की स्तिथि में आ गया है |

बिरजू राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षा भवन स्थित एक छोटे से कमरे में अत्यधिक दयनीय अवस्था अपना जीवन यापन कर रहा है कृष्ण की भक्ति में सदैव लीन रहने वाला बिरजू आज जनसंपर्क कार्यालय में पहुंचा और कहने लगा कि शेखावत साहब आपको सांवरिया सेठ ने अपना मुनीम बनाकर भेजा है जिससे मेरे कष्ट दाई जीवन में यह नया उजाला आया है उसे दी गयी सहायता के लिए आज भीगी आँखों के साथ राजस्थान विश्वविध्यालय समुदाय से जुड़े सहयोगकर्ताओं का उसने आभार व्यक्त किया है

संभवत राजस्थान विश्वविध्यालय में यह पहला अवसर है जब विश्वविध्यालय परिसर को हरियाली से आच्छादित करने का व्यक्तिगत आधार पर अद्भुत कार्य करने वाले एक अल्पवेतन भोगी संविदा कर्मी बिरजू को इस रूप में स्वैच्छिक आधार पर विश्वविध्यालय समुदाय द्वारा सहायता प्रदान की गयी है |

बिरजू के इस अद्भुत हरित कर्म की जानकारी जब स्थानीय एंव वैश्विक स्तर की कई पर्यावरण संस्थाओं को मिली तो वे भी बिरजू के इस कर्म को जानकार प्रभावित हुए |

स्थानीय मीडिया के साथ विश्व स्तर के प्रमुख मीडिया संस्थानों द्वारा भी विभिन्न रूपों में बिरजू के इस हरित कर्म की जानकारी आम जन मानस के समक्ष रखी गयी

Author Profile

Bishes Dudani
बिशेष दुदानी रायपुर में निवास करते है, इन्होने ने Btech IT की डिग्री की है, वेब डेवलपमेंट और पत्रकारिकता में रूचि है। दैनिक इस्पात टाइम्स रायपुर एवं रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार है और गोंडवाना एक्सप्रेस में सह-संपादक/प्रबंधक की भुमिका निभा रहे है।