दिनांक : 19-Apr-2024 04:03 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में शीतलहर: जानिए कहां कितना लुढ़का पारा

18/11/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, कोरिया सहित कुछ जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में नवंबर के महीने से ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। यहां पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

पेंड्रा से सटे मध्यप्रदेश के अमरकंटक में पारा 10 डिग्री तक जा पहुंचा है। इसका असर भी जिले के मौसम पर पड़ रहा है। वहीं जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक है। शुक्रवार सुबह राजधानी रायपुर में भी हल्के बादल छाए रहे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हवा की रफ्तार 7 से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। ठंडी और शुष्क हवा के आने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। शाम से ही सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है।

शीतलहर के बने हालात

उत्तर से शुष्क व ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। बस्तर और सरगुजा में भी कड़ाके की ठंड अभी से पड़ने लगी है। बस्तर, अंबिकापुर, पेंड्रा, कोरिया, मैनपाट, जशपुर समेत कई जगहों पर शीतलहर चल सकती है।

राजधानी रायपुर का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

एक हफ्ते के अंदर राजधानी रायपुर के न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने इस साल पिछले साल की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। अगले हफ्ते से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट और आ सकती है।

17 नवंबर को छत्तीसगढ़ के इन जिलों में इतना रहा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

रायपुर- अधिकतम तापमान- 31 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 15.6 डिग्री बिलासपुर- अधिकतम तापमान- 30 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 14.8 डिग्री पेंड्रा रोड- अधिकतम तापमान- 27.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 12 डिग्री अंबिकापुर- अधिकतम तापमान- 25.1 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 12.5 डिग्री जगदलपुर- अधिकतम तापमान- 29.1 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 11.9 डिग्री दुर्ग- अधिकतम तापमान- 30.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 13.2 डिग्री राजनांदगांव- अधिकतम तापमान- 30.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 15.1 डिग्री

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।