दिनांक : 29-Mar-2024 04:57 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

गांधी पर फिर विवादित बयान: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने बापू को गंदगी बताया; इन्होंने ही वसीम रिजवी का घर वापसी करवाया था

31/12/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

कालीचरण महाराज के बाद अब जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया है। यति नरसिंहानंद ने गांधी को गंदगी बताया। उन्होंने हरिद्वार से एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हमने तय किया था कि गांधी के बारे में नहीं बोलेंगे, लेकिन आज मजबूरी है।

गांधी नाम की गंदगी के कारण कालीचरण महाराज को जिन्होंने गिरफ्तार किया है, उनका मां काली और महादेव समूल नाश करेंगे। नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बहुत ही बेशर्मी भरा काम किया है।

बता दें कि यति नरसिंहानंद गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत हैं। 6 दिसंबर को उन्होंने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का घर वापसी कराया था। साथ ही रिजवी को नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी दिया था।

कालीचरण महाराज ने जो कहा उससे मैं 100 फीसदी सहमत
नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि गांधी के बारे में कालीचरण महाराज ने जो कहा हम उससे सौ फीसदी सहमत हैं। सभी परिस्थितियों में हम कालीचरण महाराज के साथ हैं। हम आशा करते हैं कि जल्द उनकी जमानत होगी और वह बाहर आ जाएंगे, लेकिन अगर उनकी जमानत में देरी की गई, तो हम लोग वहां जाकर उनके लिए संघर्ष करेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने कहा- मैं सभी संतों, भक्तों से कहना चाहता हूं कि कालीचरण महाराज का साथ दीजिए। हर उस व्यक्ति का साथ दीजिए, जो धर्म के लिए लड़ रहा है।

क्या कहा था कालीचरण महाराज ने
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई धर्म संसद के समापन के दिन 25 दिसंबर को महाराष्ट्र से आए कालीचरण महाराज ने मंच से गांधीजी के बारे में गलत बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। इस बयान के चलते 30 दिसंबर को खजुराहो से गिरफ्तार किया गया।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।