दिनांक : 20-Apr-2024 02:58 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

हॉर्स ट्रेडिंग का डर; हिमाचल के विधायकों को रायपुर ला सकती है कांग्रेस, मुख्यमंत्री बोले- भाजपा कुछ भी कर सकती है

09/12/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Rajnandgaon    

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गये हैं। अब तक गुजरात में भाजपा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसी के साथ हिमाचल कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग यानी अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का खतरा भी महसूस होने लगा है। बताया जा रहा है कि नतीजों के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को चंडीगढ़, रायपुर अथवा जयपुर-उदयपुर ला सकती है।

सरायपाली विधानसभा से भेंट-मुलाकात कर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर कहा, काउंटिंग चल रहा है तो आखिरी तक इंतजार करना चाहिए। हम लोगों को उम्मीद थी कि हम हिमाचल में सरकार बनाएंगे। वह सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहां मुझे पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

कांग्रेस विधायकों को रायपुर लाए जाने की संभावना से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, विधायकों को यहां तो नहीं लाएंगे लेकिन अपने साथियों को संभालकर तो रखना पड़ेगा। भाजपा कुछ भी कर सकती है। वह किसी भी स्तर पर जा सकती है। गुजरात चुनाव के रुझानों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, गुजरात में भी हमें आखिरी तक इंतजार करना चाहिए। वह बड़ा प्रदेश है। 20-22 राउंड की गिनती होगी। शाम को मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।