दिनांक : 29-Mar-2024 04:39 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Raipur

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के सदस्य राहुल से की बातचीत: व्यक्त की संवेदना

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के सदस्य राहुल से की बातचीत: व्यक्त की संवेदना

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में बीते रात हुई दुर्घटना से प्रभावित साहू परिवार के सदस्य राहुल साहू से दूरभाष पर बातचीत की और इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास हुई सड़क दुर्घटना में दिवंगत साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव जी के परिवार को इस दुखद घड़ी में सहायतार्थ प्रति मृतक चार लाख रुपये की राशि की घोषणा करता हूँ। यह घटना बेहद दुखद है, ईश्वर की मर्जी के आगे हम सब नतमस्तक हैं।… — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 4, 2023 गौरतलब है कि बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्...
गढ़कलेवा में बोरे-बासी खाकर किया गया श्रमिकों का सम्मान

गढ़कलेवा में बोरे-बासी खाकर किया गया श्रमिकों का सम्मान

Chhattisgarh, Raipur
छत्तीसगढ़ में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अति विशिष्टजनों और लोक कलाकार ने बोरे-बासी तिहार में शामिल होकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संस्कृति विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के गढ़कलेवा में बोरे-बासी तिहार का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल और विशेषकर श्रमिक परिवारों में बोरे-बासी अत्यंत लोकप्रिय है। यह परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ अंचल में सभी के घरों में खाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी तिहार का आयोजित करने की अपील की गई थी। इसी कड़ी में गढ़कलेवा में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्री मदन सिंह चौहान, श्री भारती बन्धु, कला अकादमी के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र त्रिपाठी, आदिवासी लोक कला अकादमी के अध्यक्ष श्री नवल शुक्ल, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य तथा अन्य कल...
गजब विटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बांसी में गीत की शानदार प्रस्तुति

गजब विटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बांसी में गीत की शानदार प्रस्तुति

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय मैदान में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में लोक गायक सुनील तिवारी एवं साथियों ने मनमोहक और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से सभा गूंजने लगा। दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। उनके द्वारा बांसी के गुन कहो कहां तक, झन पालो एला हांसी में गजब विटामिन भरे पड़े हे छत्तीसगढ के बांसी में गीत गायन की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री मोहन मरकाम, पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।...
दुर्घटना मृत्यु में श्रमिकों के परिजनों को अब सहायता राशि पांच लाख, दिव्यांगता की स्थिति में मिलेगी ढाई लाख की राशि

दुर्घटना मृत्यु में श्रमिकों के परिजनों को अब सहायता राशि पांच लाख, दिव्यांगता की स्थिति में मिलेगी ढाई लाख की राशि

Chhattisgarh, Raipur
राज्य स्तरीय श्रम सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा अपंजीकृत श्रमिकों को भी दुर्घटना मृत्यु पर मिलेगा एक लाख रुपए,  50 किमी तक की रेल-बस यात्रा में जारी होगा मासिक टिकट कार्ड नवीन आवास क्रय अथवा निर्माण के लिए निर्माण श्रमिकों को मिलेगा 50 हजार रुपए का अनुदान श्रमिक संसाधन केन्द्र पाटन और आरंग में, श्रमिकों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 07713505050 का शुभारंभ किया अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर साइंस कालेज मैदान रायपुर में आयोजित श्रम सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिक हितों में बड़ी घोषणाएं की। उन्होने कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने तथा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में इन्हें देय राशि 50 हजार से बढ़ाकर ढाई लाख रुपए करने की घोषणा ...
आदिवासी दिग्गज नेता नंदकुमार साय का बीजेपी से इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की अटकले तेज

आदिवासी दिग्गज नेता नंदकुमार साय का बीजेपी से इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की अटकले तेज

Chhattisgarh, Politics, Raipur
भाजपा से इस्तीफा देने वाले दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय का कांग्रेस में जाना तय है। सोमवार या मंगलवार को संभवत: उनके कांग्रेस प्रवेश की घोषणा हो जाएगी। भाजपा में कई दिनों से अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे साय की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य नेताओं से चर्चा हो चुकी है। साय के कांग्रेस में जाते ही उन्हें सत्ता में बड़ा पद दिया जाएगा। संकेत हैं कि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। साय को कांग्रेस में ले जाने के लिए कांग्रेस के ही एक स्थानीय नेता ने पृष्ठभूूमि तैयार की है। साय को छत्तीसगढ़ में भाजपा की नींव रखने वाले नेताओं में से एक माना जाता है। पूर्व अध्यक्ष लखीराम अग्रवाल के साथ मिलकर उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा का संगठन खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है। साय छत्तीसगढ़ के प्रथम नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। इसके अलावा 2003 में विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी...
श्रम दिवस पर होगा श्रमवीरों का सम्मान, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे

श्रम दिवस पर होगा श्रमवीरों का सम्मान, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे

Chhattisgarh, Raipur
आरंग और पाटन में श्रमिक सहायता केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ होगा श्रमिकों के सम्मान में सामूहिक बोरे-बासी भोज का भी होगा आयोजन साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा श्रमिक सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 01 मई के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 बजे से श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल लगभग एक लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे और आरंग और पाटन में श्रमिक सहायता केन्द्र का शुभारंभ भी करेंगे। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किए जा रहे श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री बघेल राजीव गांधी भूमिहीन ...
मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं, रायपुर में श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं, रायपुर में श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर  बघेल ने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बघेल ने कहा है कि एक मई को हर साल हम मेहनतकश श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं। यह श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है। सीएम भूपेश बघेल 1 मई को राजधानी रायपुर में श्रमिक सम्मेलन और कांकेर में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर आयोजित ‘श्रमिक सम्मेलन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 2.10 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे और वहां 2.55 बजे म...
मोमोस और पिज्जा से ज्यादा स्वादिष्ट और सेहदमंद है चावल का बोरे बासी; मजदूर दिवस के दिन छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा बोरे बासी तिहार

मोमोस और पिज्जा से ज्यादा स्वादिष्ट और सेहदमंद है चावल का बोरे बासी; मजदूर दिवस के दिन छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा बोरे बासी तिहार

Chhattisgarh, Raipur
बोरे बासी का नाम जुबां पर आते ही छत्तीसगढ़ के लोगों के जेहन में बोरे बासी के साथ आम की चटनी अर्थात अथान की चटनी, भाजी, दही और बड़ी-बिजौड़ी की सौंधी-सौंधी खुशबू से मन आनंदित हो जाता है। मुंह में पानी और चेहरे में बोरे बासी खाने की लालसा और ललक स्पष्ट दिखाई देती हैं। एक मई श्रमिक दिवस को पूरा छत्तीसगढ़ बोरे बासी तिहार के रूप में मनाया जाएगा। बोरे बासी तिहार का यह दूसरा वर्ष है। छत्तीसगढ़ में पहली बार वर्ष 2022 में एक मई मजदूर दिवस को बोरे बासी तिहार के रूप में मनाया गया। पहले वर्ष ही बोरे बासी तिहार को राज्य के हर वर्ग ने अपने मन से मनाया है। इस वर्ष भी पूरा राज्य बोरे बासी तिहार का इंतजार कर रहा है। युवाओं में लोकप्रिय व्यंजन मोमोस और पिज्जा से ज्यादा स्वादिष्ट और सेहदमंद है। बोरे-बासी तिहार से नई पीढ़ी के लोगों को भी छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री ...
छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाओं का पीएम मोदी ने मन की बात में तारीफ की, गांव में चलाती हैं सफाई अभियान

छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाओं का पीएम मोदी ने मन की बात में तारीफ की, गांव में चलाती हैं सफाई अभियान

Chhattisgarh, Raipur
बेमेतरा जिले के देऊर गांव की महिलाओं का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद आया। मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं का जिक्र देश में मिसाल के तौर पर किया। उन्होंने कहा- इस कार्यक्रम में हमने देश की महिलाओं की उपलब्धियों पर बात की। इसकी खूब प्रशंसा हुई है। पीएम मोदी ने सेना की महिलाओं और देश की खिलाड़ी महिलाओं का जिक्र करने के बाद उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़िया महिलाओं का नाम लिया। उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। वो अपने गांव के चौराहों, सड़कों और मंदिरों की सफाई के लिए अभियान चलाती हैं। लोगों को जागरुक करती हैं। ये हैं वो महिलाएं जिनका काम PM को पसंद आया इस समूह में कलिन्द्री सोरी, द्रौपती कुंजाम, हिना नेताम, इंद्राणी, तिजिया, विश्वासा, रामहीन, जामीन, शुकवारो समेत और भी महिला सदस्य शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष शांति न...
मुख्यमंत्री बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना का किया शुभारंभ, सीएम के संबोधन के प्रमुख बिंदु

मुख्यमंत्री बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना का किया शुभारंभ, सीएम के संबोधन के प्रमुख बिंदु

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री ने योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरित की हितग्राहियों को 25 सौ रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा आज 66 हजार 265 पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरित की गयी मुख्यमंत्री निवास में योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरण कार्यक्रम इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 24 मार्च को बजट पारित हुआ और 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया। 67 हजार लोगों को आज राशि अंतरित कर दी है। आज सभी से चर्चा भी की। सबने कहा कि आगे की पढ़ाई में इससे मदद मिलेगी। आप लोग अपने सपनों को पूरा करेंगे। आप लोग बहुत स्वाभिमानी है। छोटी छोटी राशि आप स्वयं खर्च कर अपनी तैयारी कर पाएं तो आपको राहत मिलेगी। यह शासन की ओर से आपको छोटा सा सहयोग है। आपको इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करना है। डीबीटी से आपको राशि जाएगी। एक महीने में हमने 16 करोड़ रुपये की राशि अंतरित कर दी है। पहले इसके पात्रता नियम काफ...