दिनांक : 19-Apr-2024 06:00 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाओं का पीएम मोदी ने मन की बात में तारीफ की, गांव में चलाती हैं सफाई अभियान

30/04/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

बेमेतरा जिले के देऊर गांव की महिलाओं का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद आया। मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं का जिक्र देश में मिसाल के तौर पर किया। उन्होंने कहा- इस कार्यक्रम में हमने देश की महिलाओं की उपलब्धियों पर बात की। इसकी खूब प्रशंसा हुई है।

पीएम मोदी ने सेना की महिलाओं और देश की खिलाड़ी महिलाओं का जिक्र करने के बाद उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़िया महिलाओं का नाम लिया। उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। वो अपने गांव के चौराहों, सड़कों और मंदिरों की सफाई के लिए अभियान चलाती हैं। लोगों को जागरुक करती हैं।

ये हैं वो महिलाएं जिनका काम PM को पसंद आया
इस समूह में कलिन्द्री सोरी, द्रौपती कुंजाम, हिना नेताम, इंद्राणी, तिजिया, विश्वासा, रामहीन, जामीन, शुकवारो समेत और भी महिला सदस्य शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष शांति नेताम हैं। इस ग्रुप का नाम जय गोंडवाना महिला स्वसहायता समूह है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले इन महिलाओं ने गांव में अपने स्तर पर अभियान शुरू किया। समूह की अध्यक्ष ने बताया, गांव को साफ रखने की हमने सोची और गली-गली डस्टबीन लेकर साफ-सफाई कर अपने गांव को साफ सुथरा रखने का काम शुरू किया।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।