दिनांक : 20-Apr-2024 06:21 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : टोंगो और मोजांबिक के नर्तक दल राजधानी रायपुर पहुंचे, देंगे रंगरंग प्रस्तुति

31/10/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India, Tourism, Tribal Area News and Welfare    

अफ्रीका के टोंगो और मोजांबिक से नर्तक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा माना विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नर्तक दलों में गजब का उत्साह देखने को मिल। उन्होंने ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ नारे का पूरे जोश के साथ उद्घोष किया।

उल्लेखनीय है कि टोंगो से आए नृतक दल में कुल 10 सदस्य शामिल हैं, जिसमें 6 पुरुष और 4 महिला हैं। टीम लीडर श्री अजवोन बोचोउ अटा ने बताया कि उनके देश की सांस्कृतिक झलक छत्तीसगढ़ की धरा पर बिखरेगी तथा उन्हें भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। साथ ही मोजांबिक से आए नर्तक दल के टीम लीडर डेविड वेसलीना बोसले ने बताया कि उनके साथ भी कुल 10 सदस्य हैं जिसमें 8 पुरुष और 2 महिला सदस्य शामिल हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हमें इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका दिया है, यह हमारे जीवन का बेहद ही सुखद पल है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ 9 विदेशी टीम भी शिरकत कर रही हैं।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।