दिनांक : 20-Apr-2024 04:27 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

डॉ. सी वी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर ने पत्रकार श्री माधो सिंह को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की

27/02/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, करगी रोड, कोटा, बिलासपुर ने राजनीति विज्ञान विषय में शोधार्थी श्री माधो सिंह को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।

प्रदेश के जाने माने पत्रकार श्री माधो सिंह ने “भारत के लोकतान्त्रिक विकास में मीडिया की भूमिका : वर्ष 2009 से वर्तमान तक” के विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया है। श्री माधो सिंह ने अपना शोध कार्य डॉ. संध्या जायसवाल के निर्देशन में पूर्ण किया है।

गौरतलब है कि डॉ॰ सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, भारत में स्थित निजी विश्वविद्यालय है। ऑल इंडिया सोसाइटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा ३ नवंबर २००६ में इसकी स्थापना की गयी थी।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।