दिनांक : 24-Apr-2024 11:48 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया कृष्ण कुंज का लोकार्पण, कपूर का पौधा भी लगाया

23/11/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Rajnandgaon    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव नगरीय निकाय में बनाए गए कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया और कपूर का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री ने यहां श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव द्वारा प्रदत्त खेल सामग्री, हॉकी स्टिक खिलाड़ियों को वितरित की । साथ ही उन्होंने 5 महिलाओं को सिलाई मशीन भी वितरित की। इस मौके पर खिलाड़ियों से बात कर मुख्यमंत्री ने उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए तन और मन से खेलने कहा। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे।

राज्य शासन द्वारा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कृष्ण कुंज विकसित करने की पहल की गई है। पर्यावरण को सहेजने, पेड़ों को बचाने और आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण और पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृष्ण कुंज स्थापित किए जा रहे हैं । कृष्ण कुंज नगरीय क्षेत्रो में स्थापित किए जा रहे हैं, जहां बरगद ,पीपल,कदम,आम,इमली ,बेर ,जामुन ,गंगा बेर, शहतूत ,चिरौंजी, नीम, गूलर,पलाश ,अमरुद ,सीताफल, बेल जैसे अनेकों महत्व के पेड़ रोपण करने की कार्य योजना है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।