दिनांक : 29-Mar-2024 01:21 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

जगदलपुर : भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला और जोरदार नारेबाजी की

19/10/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Jagdalpur    

जगदलपुर. प्रदेश में ईडी के लगातार पड़ रहे छापे का कांग्रेस सरकार द्वारा विरोध किये जाने के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज गोल बाजार चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतलादहन किया और जोरदार नारेबाजी की. जहाँ तैनात पुलिस जवानों ने पुतलादहन रोकने की कोशिश की.

भाजयुमो नगर मण्डल अध्यक्ष श्रीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में ईडी के छापों में अधिकारियों, कारोबारियों के यहाँ से करोड़ों रुपये बरामद हो रहे हैं, जो राज्य में बेधड़क हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करता है | प्रदेश के मुखिया का ईडी की कार्यवाही विरोध करना राज्य सरकार की भ्रष्टाचार मानसिकता को दर्शाता है | जिसके विरोध में पुतला दहन भाजयुमो द्वारा किया गया.

पुतलादहन के दौरान
शशिनाथ पाठक, जयराम दास , लक्ष्मण झा, गणेश काले, रोहित खत्री , बलराम बेसरा,कृष्ण नारायण ,शेखर शर्मा,अमित कपूर, विनोद पांडेय ,गणेश नागवंशी,आलेख राज तिवारी , अनिमेष सिंह चौहान ,लोचन सोनी,राजेश कश्यप ,जगत बघेल ,बसंत, रामप्रसाद बघेल ,ननकू पूड़ियाँ,शांत बघेल ,बाबूराव बघेल ,पुरिशूटी बघेल , महेंद्र सेठिया, चंद्रकांत सेठिया, आसमान नाग ,आदर्श ठाकुर , राजेंद्र बघेल ,भारत बघेल , मयंक दीवान , परेश ताटी , नरेंद्र सेठिया आदि सहित भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।