दिनांक : 19-Apr-2024 06:43 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

12/07/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टूर्नामेंट 2021-22 मे छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

टीम की कप्तान डॉ. अंजुम रहमान और मैनेजर श्रीमती अंजली बहार सहित अन्य खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को टीम की महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। टीम के अन्य खिलाड़ियों कुमारी चेतना ध्रुव, भावना गुप्ता, मोनिका बैरागड़़े, हर्षा साहू, श्वेता शिंदे, सविता चंद्राकर, रीठा साहू, संजू साहू, चंद्रावती,  यामिनीश उपस्थित थीं।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।