
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी 3570 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पदयात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के निर्देशानुसार संगठन के लोग अपने-अपने जिले में 150 दिन की भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा का आयोजन कर राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। बालोद जिले के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला समन्वयक रविप्रकाश यादव 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बालोद जिले के अपने गृह टेकापार से यात्रा की शुरुआत करेंगे। श्री यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, सेवादल, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, नगर निकाय के पार्षद, प्रकोष्ठ के जिला ब्लॉक पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेसियों से भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। जन-जन से जुड़ रहे जननायक राहुल गांधी: प्रेसवार्ता में मौजूद महामंत्री गिरीश चंद्राकर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जननायक राहुल गांधी जगह जगह जनता से मिल रहे हैं, चाहे वह महिला हो, बुजुर्ग हो, युवा हो, जवान हो या बच्चे हो। यही काम अब कांग्रेस के हर कार्यकर्ता करेंगे। इसीलिए भारत जोड़ो ग्राम यात्रा का शुभारंभ जिले में होने जा रहा है।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh2023.02.05खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023: मध्यप्रदेश मे दिखेगा छत्तीसगढ़ के मल्लखम्ब खिलाड़ियो का दमखंब
Chhattisgarh2023.02.05सिरपुर महोत्सवः तीन दिन रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Chhattisgarh2023.02.05विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में सिरपुर महोत्सव का है विशेष महत्व
Chhattisgarh2023.02.05विशेष लेख : राजिम माघी पुन्नी मेला आज से