दिनांक : 29-Mar-2024 01:21 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर : कांग्रेस का तीन दिवसीय 85वां अधिवेशन शुरू, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं तमाम दिग्गज कांग्रेसी नेता हुए शामिल, CWC का चुनाव नहीं करने का फैसला, खड़गे को सदस्य नॉमिनेट करने का पूर्ण अधिकार

24/02/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। इसमें शामिल होने देशभर से कांग्रेस नेता पहुंचे हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी अधिवेशन में शामिल हो गए हैं। इस बीच, सब्जेक्ट समिति की बैठक शुरू हो गई है। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि CWC का चुनाव नहीं होगा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया है। अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर भी विचार किया जाएगा।

सब्जेक्ट समिति की बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और विदेशी मामले, कृषि, युवा शिक्षा, रोजगार, सामाजिक कल्याण, सशक्तिकरण के विषयों पर बात होगी। इस पर राजनीतिक प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

शुक्रवार सुबह से चल रही अनिश्चितता की खबरों के बाद दोपहर करीब 3 बजे सोनिया गांधी और राहुल गांधी विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं ने किया।

सोनिया कल और राहुल 26 को करेंगे संबोधित

अभी जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक कल यानी 25 फरवरी को दोपहर 11.30 बजे सोनिया गांधी महाधिवेशन को संबोधित करेंगीं। जबकि राहुल गांधी 26 फरवरी को पहले सत्र में महाधिवेशन को संबोधित करेंगे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।