दिनांक : 29-Mar-2024 02:43 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रेप पीड़िता की मां की रिहाई के लिए उठी मांग:कलेक्टर ने कहा- दो दिन में होगी रिहाई; भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन

27/05/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Bilaspur, Chhattisgarh    

बिलासपुर जिले के रतनपुर की दुष्कर्म पीड़िता की मां की रिहाई की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने भी अब मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार की शाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। वहीं, समग्र ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर को पत्र सौंपा है, जिसके बाद उन्होंने एक-दो दिन में महिला की रिहाई कराने का भरोसा दिलाया है।

महिला के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी सामने आ गए हैं। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की पदाधिकारियों व सदस्यों ने रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

दुष्कर्म पीड़िता की मां को दस साल के बच्चे के यौन शोषण व पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है, जिसके बाद से शहर में विरोध शुरू हो गया है। बदले की भावना से दर्ज की गई FIR को रद्द करने और टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। विरोध-प्रदर्शन के बाद SP संतोष कुमार ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। साथ ही जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।