दिनांक : 26-Apr-2024 04:41 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर : मुख्यमंत्री ने श्री विद्यासागर अग्रवाल को दी विनम्र श्रद्धांजलि

17/10/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी पहुंचकर श्री विद्यासागर अग्रवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्हांेने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री विद्यासागर अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल के पिता थे, उनका निधन शनिवार 16 अक्टूबर को 91 वर्ष की आयु में हो गया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया और उन्हें इस दुःख की घड़ी को सहन करने ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान नगर निगम धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन, सभापति श्री अनुराग मसीह, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री नीशु चंद्राकर, पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमायन्य नागरिकों ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।