दिनांक : 25-Apr-2024 04:16 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री ने मिसाइल-मैन डॉ. कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया

15/10/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने डॉ.कलाम को याद करते हुए कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को अनेक वैज्ञानिक उपलब्धियां दी। उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा।

मिसाइल-मैन के नाम से जाने जाने वाले डॉ. कलाम के नेतृत्व ने भारत का नाम अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुंचा दिया। श्री बघेल ने कहा है कि डॉ. कलाम ने युवाओं को हमेशा सपनों को अपना दृढ़ संकल्प बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. कलाम का देश प्रेम और विचार मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।