दिनांक : 19-Apr-2024 10:35 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

राजस्व मंत्री के कलेक्टर पर गंभीर आरोप : जयसिंह अग्रवाल ने रानू साहू को विकास रोकने वाली कलेक्टर

03/03/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Korba    

छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा कलेक्टर रानू साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोरबा जिले में एक सड़क का निर्माण रोके जाने से नाराज मंत्री ने यह तक कह दिया कि कलेक्टर जहां भी रही है उसने भ्रष्टाचार किया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग होगी।

कोरबा में मेजर ध्यानचंद चौक से दर्री डैम तक बनी नई सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के तेवर बेहद गर्म थे। हरदी बाजार से इमली छापर तक की अधूरी सड़क से जुड़े एक सवाल पर मंत्री भड़क उठे।उन्होंने कहा, एसईसीएल ने कलेक्टर को फंड दे दिया है। अब कलेक्टर उसमें कुछ अलग से चाहत रखती हैं। उसमें उनका कोई निजी स्वार्थ होगा। इसीलिए वह काम को रोक रही हैं। लेकिन वह इसे ज्यादा दिन नहीं रोक पाएंगी। रोकेंगी तो उन्हें पछताना पड़ेगा।

मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा, हमारा प्रयास है कि पूरे कोरबा जिले की सड़कें बनें। फोरलेन-टू लेन। उस दिशा में हम सब लोग लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री जी भी चाहते हैं पूरे प्रदेश की सड़के बनें। मुख्यमंत्री जी ने सड़क को स्वीकृत भी किया हुआ है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने भी सड़कों को स्वीकृत किया है। कोरबा की स्थिति थोड़ी सी अलग है। पूरे प्रदेश के किसी भी जिले में कोई कलेक्टर सड़कों को रोकने का काम नहीं कर रहा है। केवल कोरबा जिले में कलेक्टर कर रही हैं। यह उसका निजी स्वार्थ है। वह क्या हासिल करना चाहती हैं यह जांच का विषय है। ज्यादा अड़ंगा सड़कों में लगाएंगी तो हम मुख्यमंत्री जी से उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। जयसिंह अग्रवाल कोरबा से ही विधायक भी हैं।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।