दिनांक : 25-Apr-2024 02:37 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

बिलासपुर : खूंटाघाट के द्वीप का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन विकास संबंधी कार्यों का हुआ भूमिपूजन

10/03/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Bilaspur    

प्रदेश में जल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज बिलासपुर जिले के खूंटाघाट जलाशय के (आईलैण्ड) द्वीप में ग्लास हाउस रेस्टारेंट, पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव, छ.ग. टूरिज्म बोर्ड उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि खूंटाघाट जलाशय में आईलैण्ड में राष्ट्रीय स्तर के ग्लास हाउस रेस्टारेंट एवं पब्लिक सुविधाओं का विकास कार्य के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राशि रूपये 2.95 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किया गया है। यह पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक व अद्वितीय होगा। इस ग्लास रेस्टॉरेंट में 50-60 लोगों की एक साथ बैठने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के होने से खूंटाघाट में पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी साथ ही साथ ग्लास हाउस रेस्टारेंट से जलाशय के चारों ओर विहंगम दृश्य के अवलोकन पर्यटकों को काफी सुखद अनुभव प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि ग्लास हाउस रेस्टारेंट, पर्यटन विकास का निर्माण कार्य जल संसाधन विभाग बिलासपुर के माध्यम से किया जाएगा। यह निर्माण पूर्णतः इको टूरिज्म के आधार पर होगा। पर्यावरण को संरक्षित करते हुए सभी कार्य किए जायेंगे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।