दिनांक : 29-Mar-2024 07:16 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

बलौदाबाजार : मंगलम कालोनीवासियों ने ने बहुत धुमधाम से मनाई छठ पूजा

31/10/2022 posted by Naresh Ganshani Baloda Bazar    

बलौदाबाजार नगर के मंगलम् कालोनी वासियों ने बहुत धुमधाम से छठ पूजा का आयोजन कर विधि विधान से पूर्ण किया पूजा-पाठ । कार्तिक महिने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि को पर्व की शुरूआत सोमवार को स्नान यानी नहाय खय के साथ हुई। इसके बाद मंगलवार को व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया।

असल बात यह ही एक ऐसा त्यौहार है जिसमें साक्षात सूर्य देव की पूजा उनकी उपस्थिति में की जाती है, जहां डूबते और उगते सूर्य की उपासना अध्र्य देकर की जाती है।

मंगलम् कालोनी में छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुकेश तिवारी, डाॅ. रविशंकर चौधरी, धनंजय सिंह, अशोक सिंह, ऋषिकेश मौर्य, यशवंत महिलाने, मनोज कुशवाहा, संतोष सिंह, रविकुमार गंगल, शिव सिंह एवं संजीव तिवारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। ज्ञात हो एक मान्यता के अनुसार छठ पर्व की शुरूआत महाभारत काल में हुई थी। सबसे पहले सूर्य पुत्र कर्ण ने सूर्य देव की पूजा शुरू की। सूर्य की कृपा से ही वह महान योद्धा बना था।

आज भी छठ में अध्र्य दान की यही पद्धति प्रचलित है। छठ पूजा सूर्य, उषा, प्रकुति, जल, वायु और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है ताकि उन्हे पृथ्वी पर जीवन की देवतायों को बहाल करने के लिए धन्यवाद और कुछ शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया जाए। छठ में कोई मूर्तिपूजा शामिल नही है। त्यौहार के अनुष्ठान कठोर है और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते है। क्षेत्रवासियों ने छठव्रतियों को बधाई दी तथा शुभमंगल की कामना की।

Author Profile

Naresh Ganshani
Naresh Ganshaniनरेश गनशानी (बलोदा बाजार, छत्तीसगढ़)
नरेश गनशानी छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार से विख्यात पत्रकार है, ये गोंडवाना एक्सप्रेस पर बलोदा बाजार-भाटापारा जिले की क्राइम, इंडस्ट्री, संस्कृति आदि की खबरे प्रकाशित करते है।