दिनांक : 23-Apr-2024 06:34 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

बलौदा बाजार : सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

26/01/2023 posted by Naresh Ganshani Baloda Bazar    

बलौदाबाजार l गणतंत्र दिवस के 74 वी वर्षगांठ के मौके पर आज सुबह 8 बजें सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर रजत बंसल ने झंडा फहराया.साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सँविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर,शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिए।

इस दौरान जिला कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सभी से रूबरू भी हुए। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,सँयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी,मिथलेश डोंण्डे,बजरंग दुबे,डिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे, नितीन तिवारी,अंशुल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Author Profile

Naresh Ganshani
Naresh Ganshaniनरेश गनशानी (बलोदा बाजार, छत्तीसगढ़)
नरेश गनशानी छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार से विख्यात पत्रकार है, ये गोंडवाना एक्सप्रेस पर बलोदा बाजार-भाटापारा जिले की क्राइम, इंडस्ट्री, संस्कृति आदि की खबरे प्रकाशित करते है।