दिनांक : 19-Apr-2024 03:58 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव : अरपा पैरी के धार गीत ने मन मोहा

01/02/2023 posted by Naresh Ganshani Baloda Bazar    

बलौदाबाजार l शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय प्रांगण में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद, शैलेशनितिन त्रिवेदी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम, विद्याभूषण शुक्ला अध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा पूर्व विधायक जनकराम वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश ठाकुर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद डिगेश्वरी नामदेव एवं जनभागीदारी के सदस्य दिलीप माहेश्वरी दिगंबर साहू एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना गीत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया

इसके पश्चात स्थायी पुरस्कार 2022- 23 का वितरण किया गया उर्मिला रानी गुप्ता पूर्व प्राचार्य द्वारा बीए भाग 1 में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रा ललिता और ओर्णिमा ऋषि द्वारा बी ए भाग 3 अंग्रेजी विषय में अधिक अंक प्राप्त करने वाली समीक्षा नामदेव द्रोपति सीमा जनभागीदारी समिति सदस्य देशबंधु के पत्रकार रामाधार पटेल के द्वारा बी ए भाग-3 में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रा सरला ध्रुव और पूर्व प्राचार्य सेन द्वारा बीएससी गृह विज्ञान कुमारी आरती उषा अग्रवाल के द्वारा दामिनी वर्मा कविता विजय केसरवानी द्वारा बीएससी भाग 1 अंजली प्राचार्य

कल्पना उपाध्याय द्वारा बीए भाग 2 कुमारी स्वाति बीएससी गृह विज्ञान भाग 3 की सीता साहू यशोदा वर्मा कुमारी गीता साहू मेरिट में आने वाली छात्राओं का भी सम्मान किया गया राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया कुमारी नीतू कुमारी रोशनी साहू कुमारी खुशबू पटेल कुमारी संगीता मानिकपुरी कुमारी ममता प्रीति ध्रुव दीपमाला साहू कामिनी मन्हारे अंजलि डेहरिया रितु हेमकुमारी अंजलि डेहरिया कुमारी बेस्ट खिलाड़ी कुमारी खुशबू पटेल कविता यादव वर्ष 2022 के लिए पुरस्कृत किया गया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l

Author Profile

Naresh Ganshani
Naresh Ganshaniनरेश गनशानी (बलोदा बाजार, छत्तीसगढ़)
नरेश गनशानी छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार से विख्यात पत्रकार है, ये गोंडवाना एक्सप्रेस पर बलोदा बाजार-भाटापारा जिले की क्राइम, इंडस्ट्री, संस्कृति आदि की खबरे प्रकाशित करते है।