रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस और बीजेपी पूरे दम-खम से जुटी है। राज्य में फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। सत्ता बचाने और वापसी की कवायद के बीच धीरे-धीरे जनमत तैयार हो रहा है। विभिन्न न्यूज़ चैनेलो की सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सत्ता बरकरार रहेगी।
छत्तीसगढ़ समेत अन्य तीन राज्यों (मध्यप्रदेश और राजस्थान) में होने वाले चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए हैं क्योंकि इसे लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यानि जिस पार्टी की जीत होगी उसके लिए दिल्ली का रास्ता और आसान होगा। आपको बता दे छत्तीसगढ़ राज्य में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं इसकी गिनती 11 दिसंबर को होगी।
एबीपी के सर्वे में बीजेपी सेफ
एबीपी न्यूज, लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सीटों का नुकसान जरूर हो रहा है लेकिन सत्ता में पार्टी बरकरार रहेगी। छत्तीसगढ़ में जनता एक बार फिर रमन सिंह पर भरोसा जता सकती है। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 43 फीसदी वोट, कांग्रेस को 36 फीसदी वोट और अजीत जोगी गठबंधन को 15 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं। अजीत जोगी का गठबंधन कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा साबित होता दिख रहा है।
एबीपी न्यूज के लिए लोकनीति सीएसडीएस ने जो सर्वे किया है उसके मुताबिक, बीजेपी को कुल 90 सीटों में से 56 सीटें मिल सकती है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 25 सीटें मिल सकती है। पहली बार कांग्रेस से अलग होकर अलग पार्टी बनाने वाले अजीत जोगी के खाते में 4 सीटें जा सकती है।
किसको कितनी सीट?
एबीपी न्यूज के लिए लोकनीति सीएसडीएस ने जो सर्वे किया है उसके मुताबिक अजीत जोगी का गठबंधन कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा साबित होता दिख रहा है. वोट शेयर पर ध्यान दें तो अजीत जोगी गठबंधन को 15 प्रतिशत वोट मिल सकता है. इस वजह से बीजेपी एक बार फिर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर रही है. बीजेपी के हिस्से 56 तो कांग्रेस महज 25 सीटों पर सिमट सकती है. अजीत जोगी का गठबंधन भी हालांकि सीटों के लिहाज से कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है. महज 4 सीटें मिलने की संभावना है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि वर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह 40 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. हालांकि लोकप्रियता के पैमाने पर अजीत जोगी उनके बाद 20 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं और भूपेश बघेल को 14 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बता रहे हैं।
सीएम पद के लिए पहली पसंद
छत्तीसगढ़ में मौजूदा स्थिति
फिलहाल छत्तीसगढ़ में रमन सिंह मुख्यमंत्री हैं और बीजेपी के खाते में 49 सीटें हैं। वहीं कांग्रेस 39 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी है। सर्वे पर नजर डालें तो कांग्रेस को इस चुनाव में नुकसान हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में किसे कितनी औसत सीटें ?
कुल- 90 सीटें
पार्टी | वोट% | सीटें | औसत |
भाजपा | 43 | 52-60 | 56 |
कांग्रेस | 36 | 17-33 | 25 |
जोगी गठबंधन | 15 | 2-6 | 04 |
छत्तीसगढ़ में सीएम की पसंद कौन ?
रमन सिंह | 40 |
अजीत जोगी | 20 |
भूपेश बघेल | 14 |
नरेंद्र मोदी बनाम राहुल की लोकप्रियता (%)
राज्य | राहुल गांधी | नरेंद्र मोदी |
छत्तीसगढ़ | 28 | 48 |
मोदी के काम को बहुत अच्छा मानने वाले- 18%
सर्वे की मानें तो छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 48 फीसदी है तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता 28 फीसदी है. इसके अलावा 18 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के काम को बहुत अच्छा माना है।
एनडीटीवी की सर्वे के अनुसार कांग्रेस के जीतने के आसार
एनडीटीवी की सर्वे के अनुसार सत्ता में काबिज बीजेपी से कांग्रेस आगे नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी को जहां 40 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, वहीं कांग्रेस 47 सीटों पर बीजेपी से आगे निकलती दिख रही है। साथ ही अन्य के खात में 3 सीटें जाने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में किसे कितनी औसत सीटें ?
पार्टी | वोट% | सीटें | औसत |
भाजपा | 38.6% | 36-44 | 40 |
कांग्रेस | 38.9% | 46-48 | 47 |
जोगी गठबंधन | 22.5% | 1-5 | 03 |
आईबीसी24 के सर्वे में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिख रही है
आईबीसी24 के सर्वे के अनुसार प्रदेश में अगली सरकार बीजेपी की बन सकती है। सर्वे के मुताबिक 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48 सीटें, कांग्रेस को 34 सीटें, जेसीसीजे को 5 सीटें, और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।
छत्तीसगढ़ में किसे कितनी औसत सीटें ?
पार्टी | वोट% | सीटें | औसत |
भाजपा | 43% | 56-40 | 48 |
कांग्रेस | 36% | 38-30 | 34 |
जोगी गठबंधन | 15% | 6-10 | 08 |
छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री किसे होना चाहिए, इस सवाल के जवाब में प्रदेश के सबसे ज्यादा लोगों ने रमन सिंह पर भरोसा जताया, और उन्हे 45 फीसदी लोगों ने अगले सीएम के तौर पर पसंद किया है। जबकि दूसरे नंबर हैं, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, उन्हें 17 फीसदी लोगों ने अपना मत दिया है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल हैं, जिन्हें 15 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद किया, जबकि नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव को भी 15 फीसदी लोगों ने पसंद किया। वहीं सरोज पांडेय को महज 2 फीसदी लोगों ने अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखा है और 6 फीसदी लोगों ने कुछ नहीं कह सकते का विकल्प चुना।
छत्तीसगढ़ में सीएम की पसंद कौन ?
रमन सिंह | 45 |
अजीत जोगी | 17 |
भूपेश बघेल | 15 |
मोदी के काम को बहुत अच्छा मानने वाले- 49%
क्या आप केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं, इस सवाल पर प्रदेश के 49 लोगों ने हां में जवाब दिया है। 48 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया है, जबकि 3 फीसदी लोगों ने कह नहीं सकते का ऑप्शन चुना।