रायपुर। शनिवार को 764 समेत प्रदेश में कोरोना के 3120 नए मरीज मिले हैं। अंबेडकर अस्पताल में मेडिसिन की एचओडी, कार्डियोलॉजी के एचओडी व फॉरेंसिक मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 21 लोगों की मृत्यु भी हुई है, जिनमें 11 रायपुर के हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना से 540 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। रायपुर में भी मृतकों की संख्या 250 है। नए केस को मिलाकर प्रदेश में मरीजों की संख्या 61 हजार से ऊपर हो गई है।
इनमें एक्टिव केस यानी 32246 हो गए हैं। इलाज के बाद 27978 लोग स्वस्थ हुए हैं। रायपुर में मरीजों की संख्या 21229 और एक्टिव केस 13 हजार पार हो गए हैं। डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
आज कुल 3120 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 855 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/aXhdkYw6RO
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 12, 2020