दिनांक : 21-Apr-2024 03:08 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

India

Read news articles about national news update, business news updates.

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्वायरोथॉन, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्वायरोथॉन, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Chhattisgarh, India
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं सर्वप्रथम 01 जून 2023 को कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में सॉल्यूशन फॉर वेस्ट यूटिलाईजेशन विषय पर इन्वायरोथॉन का आयोजन तीन वर्ग समूह में किया गया है। कलिंगा विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ग में कक्षा 10 वीं से 12 वीं, द्वितीय वर्ग में सभी स्नातक एवं तृतीय वर्ग में स्नातकोत्तर के छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपए एवं तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए रखे गये हैं। प्रतियोगिता का द्वितीय चरण 05 जून को नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा 4 जून 2023 को प्रातः 10 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में भाषण एवं पोस्टर प्...
भेंट-मुलाकात रामपुर विधानसभा : मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि

भेंट-मुलाकात रामपुर विधानसभा : मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम-कुदमुरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान गोस्वामी समाज के प्रतिनिधि मण्डल की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, राजवाड़े कुर्मी क्षत्रिय समाज की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, कंवर समाज की मांग पर भवन के लिए 50 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की। राठिया तथा कंवर समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने रामपुर और उमरेली में महाविद्यालय तथा करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया। स...
दुर्ग : भरोसे का सम्मेलन में न्याय योजनाओं की दो हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित

दुर्ग : भरोसे का सम्मेलन में न्याय योजनाओं की दो हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित

Chhattisgarh, India
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का भूमिपूजन तथा न्याय योजनाओं की 02 हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री राजीव जी को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज को मजबूत करना और कम्प्यूटर क्रांति राजीव जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज न्याय योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में सीधे राशि अंतरित कर हम छत्तीसगढ़ के किसानों को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 443 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 68 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से तैयार हुए 17 कार्यों का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख रूपए के 71 कार्यों का भूम...
मुख्यमंत्री 21 मई को सांकरा में 443.14 करोड़ रूपए की लागत के निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री 21 मई को सांकरा में 443.14 करोड़ रूपए की लागत के निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित ‘‘भरोसे के सम्मेलन‘‘ में क्षेत्र के विकास के लिए 443 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत के 88 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री बघेल इन कार्यों में से 68 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और 374 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें 19.60 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम अमलेश्वर (खम्हरिया) में स्थापित 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र, 14.43 करोड़ रूपए की लागत से 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया (अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही. 19 किलोमीटर डीसीडीएस पारेषण लाईन, 2 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से ...
रायपुर : हाई स्कूल 9वीं, 10वीं एवं हायर सेकेन्डरी 11वीं एवं 12वीं मुख्य परीक्षा में 98.34 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

रायपुर : हाई स्कूल 9वीं, 10वीं एवं हायर सेकेन्डरी 11वीं एवं 12वीं मुख्य परीक्षा में 98.34 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

Chhattisgarh, India
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् (बोर्ड) द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 का परिणाम घोषित किया। पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल कक्षा 9वीं, 10वीं तथा हायर सेकेन्डरी कक्षा 11वीं, एवं 12वीं) की मुख्य परीक्षा में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा। शंखनाद वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ अतिथियों द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को कहा कि वे निराश ना हो फिर से मेहनत से पढ़ाई करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार संस्कृत...
धमतरी में 23 सब इंजीनियरों को मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

धमतरी में 23 सब इंजीनियरों को मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Chhattisgarh, India
प्रदेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर विभिन्न पदों पर भर्तियों की जा रही है। जिससे  बड़ी संख्या में युवाओं को शासकीय सेवा के अवसर प्राप्त हुए है। जल संसाधन विभाग द्वारा भी 352 उप अभियंताओं की नियुक्ति हुई है। धमतरी में पदस्थ हुए 23 उप अभियंताओं ने धमतरी में ग्राम भटगांव में भेंट-मुलाकात के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर उनके प्रति आभार जताया। युवाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विभाग में नियुक्ति होने से युवाओं का हौसला बढ़ा है और वे सभी मन लगाकर बढ़िया कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने भी युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग खेती-किसानी और आम-आदमी की पानी जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ के परिदृश्य को देखते हुए इस विभाग में अधोसंरचना विकसित करने करने की बड़ी गुंजाइश है। आप सभी खूब मेहनत करें। मुख्यमंत्री ने कहा क...
छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की होगी भागीदारी

छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की होगी भागीदारी

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुखों को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ में 01 से 03 जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 में उनसे उनके राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की भागीदारी का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की भव्यता और गरिमा बढ़ेगी। श्री बघेल ने पत्र में यह भी लिखा है कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगी कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड ...
रायपुर : गोबर पेंट से बनी पेंटिंग लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

रायपुर : गोबर पेंट से बनी पेंटिंग लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा गोबर पेंट से एक घंटे में 3600 वर्ग फीट की पेंटिंग बनाई गई। जिसे ‘गोबर पेंट से बनी सबसे बड़ी पेंटिंग‘ के रूप में ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने ‘इनवेस्ट इन आवर प्लैनेट‘ थीम पर लाईफ अभियान के तहत एक घंटे में यह पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग राजधानी रायपुर के एक मॉल में 100 से अधिक बच्चों ने बनाई थी। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर 2 दिवसीय जागरूकता अभियान भी चलाया गया था।...
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन, अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की होगी विशेष प्रस्तुति

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन, अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की होगी विशेष प्रस्तुति

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तर्ज पर रायगढ़ में आगामी माह के 1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आदिवासी नृत्य महोत्सव की तरह ही देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। जल्द ही छत्तीसगढ़ की धरा पर देश-विदेश के कलाकारों द्वारा रामायण की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ से भगवान श्री राम का गहरा रिश्ता है। मान्यता है कि वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम दंडकारण्य से होकर गुजरे थे और छत्तीसगढ़ के वनों का हिस्सा ही दंडक अरण्य का भाग था इस बात को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन में अरण्य कांड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामायण महोत्सव में देश के विभिन्न...
नक्सली हमले में बलिदान सैनिकों को कीर्ति चक्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिजनों को दिया सम्मान, CM भूपेश ने किया नमन

नक्सली हमले में बलिदान सैनिकों को कीर्ति चक्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिजनों को दिया सम्मान, CM भूपेश ने किया नमन

Chhattisgarh, India, Raipur
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमर तोड़ने और मुठभेड़ में शहादत को प्राप्त करने वाले तीन शहीद जवानों के परिजनों को कीर्ति चक्र से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में जवानों के परिजनों को यह सम्मान दिया है। तीनों शहीद जवानों में 2 बस्तर के और एक जांजगीर चांपा के रहने वाले थे। इधर, मुख्ममंत्री भूपेश बघेल ने तीनों जवानों को नमन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, परिजनों के साथ वे हमेशा खड़े हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन में शहीद उपनिरीक्षक दीपक भारद्वाज, शहीद प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण और शहीद प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप के परिजनों को कीर्ति चक्र प्रदान किया। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद दीपक भारद्वाज की पत्नी प्रंतिका भारद्वाज, शहीद आरक्षक सोढ़ी नारायण की पत...