रायपुर: उस्मानाबादी ब्रीड से बढ़ेगी किसानों की आमदनी
छत्तीसगढ़ के गौठानों को रोजगार गुड़ी (रीपा) का दर्जा मिलने से यहां तरह तरह के नए-नए उद्यमों की शुरूआत की जा रही है। अब इस कड़ी में एक नई उपलब्धि भी जुड़ने जा रही है। दुर्ग जिले के गौठान में राज्य के पहला बकरी प्रजनन उप-केन्द्र स्थापित किया गया है। यहां उस्मानाबादी बकरों का उत्पादन और प्रजनन भी गौठानों में होगा। जिला प्रशासन और कामधेनु विश्वविद्यालय मिल कर इस नई पहल को अंजाम दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप किसानों की आए बढ़ाने और उन्हें कृषि और उसकी सहायक गतिविधियों को जोड़ने के कार्य किए जा रहे हैं। दुर्ग जिले में उस्मानाबादी बकरों का पालन की फलने-फूलने की संभावना को देखते हुए गौठानों में पालन के लिए पहल की जा रही है। गौरतलब है कि राज्य में 4 लाख पशुपालक बकरी पालन से जुड़े हैं। इस कार्य को पशुपालन विभाग बढाने के लिए उन्नत नस्ल के बकरी पालन के लिए नई-नई सुविधाएं देने क...