भाटापारा : मुख्यमंत्री ने 128 करोड़ 54 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 मई को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिले के विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ग्राम कड़ार पहुंचे। इस दौरान भाटापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
उन्होंने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला पंजीयक एवं मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालय बलौदाबाजार 76.56,जनपद पंचायत भाटापारा के स्कूल शिक्षा से अहाता निर्माण 10 लाख रूपये, शिक्षा विभाग द्वारा वि.खं. भाटापारा के बोडतरा में शास. हाई स्कूल भवन का निर्माण 75.23, डी.एम.एफ. मद से अहाता निर्माण, खेल मैदान में 5.00, गौठान पहुंच मार्ग सी.सी.रोड निर्माण कार्य 15.39, चैन लिंक्ड फेसिंग कार्य (गौठान मे...