चिंगरापगार झरने में अचानक आई बाढ़, पर्यटक फंसे, पुलिस ने किया रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के चिंगरा पगार झरना गए करीब एक हजार से ज्यादा सैलानी बाढ़ में फंस गए थे। लेकिन अब हालात को काबू में कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक चिंगरा पगार झरना स्थल जाने से पहले पड़ने वाले बरसाती नाला में अचानक बाढ़ आ गई थी।
https://youtube.com/shorts/jCCpTpk1G4w?feature=share
दरअसल, दोपहर तेज बारिश के बाद झरना व नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। सैलानियों के फंसने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहत व बचाव टीम रस्सी के सहार एक छोर से दूसरे छोर तक लोगों को सुरक्षित निकाला।
हालांकि शाम 4 से 5 बजे तक लगभग एक हजार के आसपास लोग नाले के उस पार फंसे हुए थे। घटना कि जानकारी मिलते ही गरियाबंद से पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों का रेस्क्यू करना शुरू किया। देर रात तक सभी को सकुशल नाला पार...