दिनांक : 26-Apr-2024 05:23 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : कृषि का विकास और किसानों का कल्याण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : कृषि का विकास और किसानों का कल्याण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कृषि का विकास और किसानों का कल्याण छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों के विकास और इसे किसानों तक पहुंचाने के कार्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने में आज से कृषि विश्वविद्यालय में प्रारंभ हो रही फाईटोसेनेटरी लैब का महत्वपूर्ण योगदान होगा। गांवों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अब कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित प्रसंस्करण तकनीक का उपयोग किया जाएगा। गौठानों में गोबर से जैविक खाद के निर्माण, बिजली उत्पादन और वैल्यू एडीशन के कार्य में वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत लगभग 30 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित भवनों एवं अन्य अधोसंरचनाओं का ...
मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित  प्रसंस्करण इकाईयों की सराहना की

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित प्रसंस्करण इकाईयों की सराहना की

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न अधोसंरचनाओं के लोकार्पण के दौरान विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई विभिन्न प्रसंस्करण इकाईयों का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई इन प्रसंस्करण इकाईयों की सराहना की और इन इकाईयों को गौठानों में बनाए गए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र में मखाना प्रसंस्करण इकाई, बस्तर कॉफी, दाल प्रसंस्करण इकाई, मुर्रा प्रसंस्करण इकाई, खाद्य तेल प्रसंस्करण इकाई, धान, आटा एवँ मसाला प्रसंस्करण इकाई, भाजी एवँ फूलों से हर्बल कलर बनाने को यूनिट, तीखुर प्रसंस्करण, केले के तने से रेशा (फाइबर) बनाने की यूनिट पैकेजिंग मशीन का अवलोकन कर कृषि वैज्ञानिकों से आवश्यक जानकारी ली। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्...
भाजपा सांसद सरोज पांडेय का ऑपरेशन सफल, बंगले में पूजा के लिए फूल तोड़ते समय गिर गई थीं

भाजपा सांसद सरोज पांडेय का ऑपरेशन सफल, बंगले में पूजा के लिए फूल तोड़ते समय गिर गई थीं

Chhattisgarh, India
भाजपा से राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य सरोज पांडेय का रायपुर AIIMS में ऑपरेशन खत्म हो गया है। AIIMS के डॉक्टरों का कहना है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें कूल्हे के ऊपर एक फैक्चर बताया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद उन्हें पोस्ट ऑपरेशन वार्ड में लाकर रखा गया है। कुछ दिन उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है। गुरुवार सुबह सरोज पाण्डेय दुर्ग के मैत्रीनगर स्थित अपने बंगले में पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और गंभीर चोट आई थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ICU में शिफ्ट किया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर ले जाने की सलाह दी थी। सांसद के भाई राकेश पाण्डेय ने जिला प्रशासन से ग्रीन कॉरीडोर की मांग की थी। जैसी ही इसकी जानकारी ...
कवर्धा हिंसा में भाजपा सांसद व पूर्व सांसद पर FIR, पूर्व CM रमन सिंह के बेटे अभिषेक, सांसद संतोष पांडेय समेत 14 नाम

कवर्धा हिंसा में भाजपा सांसद व पूर्व सांसद पर FIR, पूर्व CM रमन सिंह के बेटे अभिषेक, सांसद संतोष पांडेय समेत 14 नाम

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में झंडे को लेकर हुई हिंसा ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। उपद्रव को लेकर शुरू हुई प्रशासनिक कार्रवाई में कई भाजपा नेताओं के नाम भी आ गए हैं। पुलिस ने भाजपा सांसद संतोष पांडेय, पूर्व CM डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह सहित 14 भाजपा नेताओं पर अशांति फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की है। इनके ऊपर बलवा करने साथ ही सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की धारा लगाई गई है। शहर में 5 अक्टूबर को हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने 3 अलग-अलग FIR दर्ज की थी। भाजपा ने जब FIR की कॉपी कोर्ट से निकलवाई, तो पता चला कि वरिष्ठ नेताओं का नाम भी जोड़े गए हैं। इनमें सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, VHP जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर सहित कैलाश चंद्रवंशी, राजेंद्र...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : देश-दुनिया के लिए छत्तीसगढ़ में खुला राम वन गमन मार्ग : छत्तीसगढ़ के जनमन में रचे बसे हैं राम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : देश-दुनिया के लिए छत्तीसगढ़ में खुला राम वन गमन मार्ग : छत्तीसगढ़ के जनमन में रचे बसे हैं राम

Chhattisgarh, India
भगवान राम जिस वन पथ पर चलकर मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाए आज छत्तीसगढ़ में वह वन पथ देश-दुनिया के लिए खुल गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मां कौशल्या की नगरी चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान श्री राम का छत्तीसगढ़ से बड़ा गहरा नाता है। भगवान श्री राम हम छत्तीसगढ़ियों के जीवन और मन में रचे बसे हैं। सोते-जागते, एक-दूसरे का अभिवादन करते, सुख हो अथवा दुख हर पल हम छत्तीसगढ़िया लोग भगवान श्री राम का सुमिरन करते हैं। हम छत्तीसगढ़िया लोग, भगवान श्री राम को माता कौशल्या के राम, भांचा राम, वनवासी राम, शबरी के स्नेही और दयालु राम के रूप में जानते और मानते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण, गृह एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। मुख्यमंत्री श...
शंकर महादेवन के बोलो राम-राम गीत पर दर्शकों के साथ थिरक उठे मुख्यमंत्री भी

शंकर महादेवन के बोलो राम-राम गीत पर दर्शकों के साथ थिरक उठे मुख्यमंत्री भी

Chhattisgarh, India
राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी राम-धुन में रमे हुए नजर आए। इस अवसर पर अनेक अवसर ऐसे आए जब मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकारों की धुन के साथ अपनी ताल मिलाई। जब छत्तीसगढ़ के लोक कलाकर मानस-भजन प्रस्तुत कर रहे थे, तब वे खंजरी लेकर मानस-मंडली के बीच बैठ गए और स्वयं खंजरी बजाने लगे। इसी तरह जब बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, तब उनके गीतों में वे थिरकते नजर आए। शंकर महादेवन ने बोलो राम-राम और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया गीत गाकर दर्शकों को झूमने मजबूर किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ-साथ पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और अन्य मंत्रियों ने भी भाव-विभोर होकर प्रस्तुतियों का आनंद लिया।...
मुख्यमंत्री ने कौशल्या माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री ने कौशल्या माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

Chhattisgarh, India
‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ एवं माता कौशल्या मंदिर परिसर, चंदखुरी के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंदिर में कौशल्या माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदखुरी अब देश-दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार होगा। माता कौशल्या और भगवान राम का आशीर्वाद हमेशा हमें मिले, जिससे प्रत्येक घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आए। उल्लेखनीय है कि त्रेतातायुगीन छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम दक्षिण कौशल एवं दण्डकारण्य के रूप में विख्यात था। छत्तीसगढ़ राज्य में राम वनगमन पथ के विषय पर शोध प्रकाशनों के अनुसार प्रभु श्रीराम के द्वारा अपने वनवास काल के 14 वर्षों में अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया गया था तथा उन्होंने छतीसगढ़ में अनेक स्थलों का भ्रमण किया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राम वनगमन ...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर जीर्णाेद्धार, सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर जीर्णाेद्धार, सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों का किया लोकार्पण

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के नजदीक चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत अधोसंरचना विकास, माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने खूबसूरत लाइट और फायर शो के बीच परिसर के प्रवेश-द्वार पर निर्मित भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने चंदखुरी के जलसेन तालाब के बीच में स्थित प्राचीन कौशल्या मंदिर में माता कौशल्या और वहां बालरूप में उनकी गोद में विराजित श्रीराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्...
चंदखुरी माता कौशल्या मंदिर : राम धुन में भाव विभोर होकर मुख्यमंत्री पहुंचे मानस मण्डली के कलाकारों के बीच, मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चंदखुरी माता कौशल्या मंदिर : राम धुन में भाव विभोर होकर मुख्यमंत्री पहुंचे मानस मण्डली के कलाकारों के बीच, मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर शहर के समीप पावनधाम चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही परिसर में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए किया गया। छत्तीसगढ़ की पौराणिक नगरी चंदखुरी में आज राम वन गमन पर्यटन परिपथ के उद्घाटन एवं माता कौशल्या मंदिर के नए स्वरूप में लोकार्पण के समारोह में जब वहां मंच पर श्री नंदकुमार साहू अपनी मानस मण्डली के कलाकारों के साथ भगवान राम और छत्तीसगढ़ की माटी की भावपूर्ण गौरव गाथा प्रस्तुत कर रहे थे, तब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित वहां उपस्थित दर्शक भक्ति-भाव में भाव विभोर हो उठे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने को रोक न सके और मंच पर जाकर कलाकारों की मण्डली के साथ जा बैठे। उन्होंने खंजरी बजाकर मानस मण्डली के कलाकारों के साथ संगत की और उनका उत्साहवर...
कवर्धा में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, 70 लोगो की गिरफ़्तारी, धरने पर बैठे भाजपा नेताओ ने कहा “हमारे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी अनुचित”

कवर्धा में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, 70 लोगो की गिरफ़्तारी, धरने पर बैठे भाजपा नेताओ ने कहा “हमारे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी अनुचित”

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तनावपूर्ण शांति है। पुलिस ने 70 लोगों की पहचान की थी। इन सभी को बुधवार देर रात तक गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को कर्फ्यू में ढील देने से साफ मना कर दिया है। आगे का निर्णय स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा। वहीं शहर में घुसने से रोकने पर पूर्व मंत्री सहित कई भाजपा नेता बाहर धरने पर बैठ गए हैं। दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपद्रव के दौरान हुए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे हैं। इसके चलते कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर गिरफ्तारियां देने निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। शहर में धारा-144 के साथ-साथ कर्फ्यू का हवाला देते हुए उन्हें लौटा दिया गया है। पहले की स्थिति को देखते हुए प्रशासन कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। दूसरी ओर कार्...